Advertisement

फ्लाइट में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी की सेल्फी, फैंस को भा रही जोड़ी, Viral

टीम इंडिया आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है. इस टीम में वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद हैं. सूर्यवंशी की फ्लाइट से पहली तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो अपने सीनियर अभिषेक शर्मा के साथ फ्लाइट में बैठे हुए हैं. इसके साथ ही टीम स्टाफ के 2 और सदस्य मौजूद हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Selfie in flight
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया रवाना हो चुकी है. इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. वैभव की टीम के साथियों के साथ पहली सेल्फी सामने आई है. सूर्यवंशी की इस सेल्फी में दिग्गज बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी हैं. ये सेल्फी फ्लाइट में ली गई है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इन दिनों दिग्गजों की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं.

सूर्यवंशी की सेल्फी वायरल-
वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ फ्लाइट में सेल्फी ली है. इस सेल्फी को राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. इस सेल्फी में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया के दूसरे स्टाफ नजर आ रहे हैं. इस सेल्फी में सूर्यवंशी शांत दिखाई दे रहे हैं और अभिषेक मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. कई फैंस वैभव सूर्यवंशी को भविष्य की बधाई दे रहे हैं.

मिलेगा मौका तो तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड-
वैभव सूर्यवंशी 15 साल 71 दिन के हैं. उनको आयरलैंड और इंग्लैंड के टी20 दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. इसके साथ ही सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. अगर वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे पर मैदान में उतरने का मौका मिलता है तो वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. अब तक सचिन तेंदुलकर के नाम भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है.

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरा-
टीम इंडिया को आयरलैंड दौरे के दौरान 2 टी20 मैच खेलना है. जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबला खेलना है. आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जबकि दूसरा टी20 मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड जाएगी, जहां 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 4 जुलाई, तीसरा मुकाबला 7 जुलाई, चौथा मुकाबला 9 जुलाई और 5वां मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. इस टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होना है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement