Advertisement

जिम्बाब्वे में दम दिखाएंगे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया में मिली जगह, संजू सैमसन की जगह ये खिलाड़ी टीम में शामिल

जिम्बाब्वे दौरे के लिए 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है. संजू सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया है. जबकि उनकी जगह रिंकू सिंह को टीम में जगह दी गई है.

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. चयनकर्ताओं ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा जताया है और उन टीम इंडिया में शामिल किया गया है. जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को दिया गया है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यवंशी को मौका-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है. वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए हैं. आयरलैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला. हालांकि अपने डेब्यू मैच में सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उन्होंने इस छोटी पारी में अपने तेवर दिखा दिए. सूर्यवंशी ने इस पारी में 2 गगनचुंबी छ्क्के लगाए.

श्रेयस अय्यर को फिर कमान-
बीसीसीआई ने टीम की अगुवाई के लिए एक बार फिर श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया है. श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. विकेटकीपर की भूमिका में ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह होंगे.

संजू सैमसन बाहर, रिंकू सिंह अंदर-
चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. टीम में रिंकू सिंह की वापसी हुई है. टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है.

टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरा-
टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर 3 टी20 मैच खेलेगी. पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा. तीसरा टी20 मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा. तीनों मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement