Advertisement

IND VS ENG Test Series: भारत-इंग्लैंड के बीच कब से शुरू होगी टेस्ट सीरीज, दोनों टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल, कैसा है रिकॉर्ड, यहां जानिए आप

IND vs ENG:  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून 2025 से खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए जहां टीम इंडिया का पहले ही ऐलान हो चुका है, वहीं इंग्लैंड ने भी गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी. टीम इंडिया की कप्तानी जहां शुभमन गिल करेंगे तो वहीं इंग्लैंड टीम का नेतृत्व बेन स्टोक्स करेंगे. 

Shubhman Gill and Ben Stokes (File Photo)
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST
  • भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से होगी शुरू 
  • भारतीय टीम इस सीरीज से 2025-27 WTC सीजन की करेगी शुरुआत 

आईपीएल 2025 का धूम-धड़ाका समाप्त हो चुका है. टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी अब इंग्लैंड (England) से खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए जुट गए हैं. इस सीरीज का आगाज 20 जून 2025 से होना जा रहा है.

इस टेस्ट सीरीज के लिए जहां भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, वहीं इंग्लैंड ने भी गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी. आइए जानते हैं दोनों टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं और भारत का इंग्लैंड में कैसा रिकॉर्ड है?

पहली बार टेस्ट की कप्तानी संभालेंगे शुभमन गिल 
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है. गिल पहली बार टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखेंगे. ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. आपको मालूम हो कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया है. ऐसे में देखना होगा गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम कैसा कमाल करती है.भारतीय टीम साल 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
इंग्लैंड ने 5 जून 2025 को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 14 खिलड़ियों की टीम की घोषणा की है. टीम का कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया गया है. तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन की तीन सालों के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है जबकि गस एटकिंसन चोट के कारण बाहर हो गए हैं. 

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम 
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम ​​कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग और क्रिस वोक्स. 

इंग्लैंड में भारत का रिकॉर्ड
1. भारत का इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच में जीत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. 
2. भारत ने इंग्लैंड में अब तक (1932-2022) 67 टेस्ट मैच खेले हैं.
3. इंग्लैंड की धरती पर भारत को सिर्फ 9 टेस्ट मैचों में जीत मिली है. 
4. भारत को 36 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. 22 मैच ड्रॉ रहे.
5. भारतीय टीम साल 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.
 
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
1. पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
2. दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, एजबेस्टन, बर्मिंघम
3. तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन
4. चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
5. पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई से 4 अगस्त, द ओवल, लंदन

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement