Advertisement

Shubman Gill Captaincy Record: भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का हो गया है आगाज, जानें शुभमन गिल का कप्तानी में कैसा रहा है रिकॉर्ड? 

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त 2026 से हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. शुभमन गिल ने पिछले साल ही इंग्लैंड दौरे से टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी संभाली है. हम आपको बता रहे हैं कि शुभमन गिल का कप्तानी में कैसा रिकॉर्ड रहा है? 

Shubman Gill (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है. शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया जीत से शुरुआत करने के लिए क्रिकेट ग्राउंड पर उतरी है. यह भारत का 600वां टेस्ट मैच है. शुभमन गिल ने पिछले साल 2025 में ही इंग्लैंड दौरे से टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी संभाली है. शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच खेल रहे हैं. हम आपको बता रहे हैं कि शुभमन गिल का कप्तानी में कैसा रिकॉर्ड रहा है? 

टेस्ट में बतौर कप्तान कैसा है शुभमन गिल का रिकॉर्ड
आपको मालूम हो कि शुभमन गिल ने भारतीय टीम के बतौर टेस्ट कप्तान के रूप में कुल 9 मैचों में कप्तानी की है. गिल को अपनी कप्तानी में 9 मैचों में से 5 में जीत मिली है. गिल को टेस्ट मैच में अपनी कप्तानी में 3 मैचों में हार मिली है. शुभमन गिल की कप्तानी में एक टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है. आपको मालूम हो कि भारतीय टीम ने अपना पिछला टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल 2026 में जून में खेला था. उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पारी और 300 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी. 

शुभमन गिल का कप्तान के तौर पर कैसा रहा है बल्लेबाजी का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का बल्लेबाजी रिकॉर्ड टेस्ट मैच में काफी शानदार रहा है. शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अभी तक टेस्ट के 9 मैचों में बैटिंग करते हुए 15 पारियों में 82.76 के औसत से 1076 रन बनाए हैं. आपको मालूम हो इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से छह शतक और एक अर्धशतक आया है. ओवरऑल की बात करें तो शुभमन गिल ने अभी तक 41 टेस्ट मैच खेले हैं. गिल ने इस दौरान 44.31 के औसत से 2969 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने अभी तक टेस्ट मैच में 11 शतक और 8 अर्धशतक लगा चुके हैं. टेस्ट मैच में शुभमन गिल का सर्वोच्च (हाईएस्ट) स्कोर 269 रन का है.

पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement