आयरलैंड दौरे के लिए 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रवाना हो चुके हैं. क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है. लेकिन कुछ फैंस का मानना है कि टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी ओपनिंग के लिए मौजूद हैं. लेकिन अगर पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अभिषेक शर्मा के मुकाबले संजू सैमसन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऐसे में हो सकता है कि आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को मुकाबले में अभिषेक शर्मा की जगह वैभव सूर्यवंशी को जगह मिल जाए. चलिए आंकड़ों के जरिए इसकी संभावना तलाशते हैं.
IPL में अभिषेक Vs वैभव सूर्यवंशी-
आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार खेल दिखाया है. अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 15 मैचों में 563 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और एक शतक लगाया. इस सीजन में अभिषेक का प्रदर्शन दमदार रहा. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन में धमाका कर दिया. सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 776 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा. 15 साल के इस खिलाड़ी ने 72 छक्के लगाए और क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा पर भारी नजर आ रहे हैं.
आखिरी 10 मैचों में 4 बार जीरो पर आउट-
अभिषेक शर्मा वैसे तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका टी20 इंटरनेशनल करियर भी बेहतरीन है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिलने के बाद ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा पर खतरा मंडराने लगा है. अभिषेक शर्मा ने आखिरी 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 171 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाया है. लेकिन अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी कमजोरी ये रही है कि वो टी20 इंटरनेशनल मैचों की पिछली 10 पारियों में 4 बार जीरो पर आउट हुए हैं.
वैभव सूर्यवंशी को अभी डेब्यू करना है. लेकिन आईपीएल में उनके बल्ले से निकले रन उनपर फैंस के साथ टीम मैनेजमेंट का भरोसा भी बढ़ाता है. इसलिए माना जा रहा है कि आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा पर तरजीह दी जा सकती है.
संजू सैमसन का दमदार परफॉर्मेंस-
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन किया है. अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी पिछली 10 पारियों को देखा जाए तो उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. उन्होंने 10 पारियों में 367 रन बनाए हैं. सैमसन सिर्फ एक बार जीरो पर आउट हुए हैं. इसके साथ ही संजू ने 97 रन की बेस्ट पारी खेली है. उन्होंने इस दौरान भरोसेमंद पारियां खेली हैं.
अगर बात आईपीएल 2026 की हो तो संजू सैमसन ने इस सीजन में 14 मैचों में 477 रन बनाए. इस दौरान सैमसन ने 2 शतक भी लगाए हैं. जबकि एक पचासा भी ठोका है. इस तरह से संजू सैमसन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. उनको टीम के ड्रॉप करना अच्छा फैसला नहीं माना जाएगा.
फैंस को उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेब्यू करने का मौका जरूर मिलेगा. हालांकि देखना है कि उनको किसकी जगह टीम में मौका मिलता है.
ये भी पढ़ें: