तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के एक मैच में कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मैच के दौरान एक बल्लेबाज ने ऐसा छक्का मारा कि गेंद स्टेडियम के बाहर खेत में चली गई. उस खेत में दो किसान काम कर रहे थे. एक किसान ने गेंद लेकर चला गया. ये सारा माजरा कैमरे में कैद हो गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
मैच के दौरान क्या हुआ-
टीएनपीएल का 27वां मैच सीकेम मदुरै पैंथर्स और चेपॉक सुपर गिलिज के बीच खेला गया. यह मैच डिंडीगुल के एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया. इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. मैच के दौरान एक बल्लेबाज ने इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद स्टेडियम के बाहर खेत में चली गई. उस खेत में काम कर रहा एक किसान गेंद लेकर चला गया और पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब बल्लेबाज ने छक्का मारा तो गेंद खेत में चली गई. उस खेत में दो किसान थे. एक किसान ने गेंद ले ली और स्टेडियम की तरफ इशारा करने लगा. इशारों में किसान ये बताने की कोशिश कर रहा था कि वो गेंद नहीं देगा और उसे लेकर जा रहा है. इसके बाद किसान गेंद लेकर चला गया.
मैच के दौरान कुछ देर बाद फिर से कैमरा उस खेत की तरफ घुमाया गया तो दोनों किसान एक चारपाई पर आराम कर रहे थे.
मदुरै पैंथर्स ने हासिल की जीत-
TNPL के इस मैच में मदुरै पैंथर्स ने चेपॉक सुपर गिलिज को हरा दिया. इस मैच में हार-जीत का फैसला आखिरी ओवर में हुआ. मदुरै पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस दौरान ओवर लोकेश्वर ने 55 रनों की पारी खेली. जे कौसिक ने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए. इसके जवाब में चेपॉक सुपर गिलिज ने भी बेहतरीन खेल दिखाया. लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई. चेपॉक को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी. लेकिन टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी और 9 रनों से मैच हार गई.
ये भी पढ़ें: