Advertisement

वैभव सूर्यवंशी से है फाइनल वाली तबाही मचाने की उम्मीद, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली थी 175 रनों की विस्फोटक पारी

ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा. इस फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी से अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल वाली पारी की उम्मीद की जा रही है. उस फाइनल मुकाबले में वैभव ने धमाकेदार 175 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था.

Vaibhav Sooryavanshi
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा. इस दौरान फैंस वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं. सूर्यवंशी ने वैसी पारी को उम्मीद है, जैसी उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. उस पारी ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था. इसके साथ ही सूर्यवंशी ने बता दिया था कि बड़े मैच में वो बड़ी पारी खेल सकते हैं.

सूर्यवंशी ने फाइनल में लगाए थे 15 छक्के-
अंडर-16 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी 2026 को हरारे में खेला गया था. इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी और 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने तूफनी पारी खेली थी. उन्होंने 175 रन बनाए थे. इस दौरान सूर्यवंशी ने 15 छक्के लगाए थे और इतने ही चौके भी लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था. सूर्यवंशी ने इस विस्फोटक पारी के लिए सिर्फ 80 गेंदों का सामना किया था.

भारत ने 100 रन से जीता था मुकाबला-
अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत ने 100 रन से जीता था. भारत इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था. भारत के 411 रन के विशाल स्कोर के सामने इंग्लैंड की टीम ने सरेंडर कर दिया था. इंग्लैंड की टीम सिर्फ 311 रन बना सकी थी. टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान आयुष महात्रे ने 53 रन की पारी खेली. इसके अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 32 रन, अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन और कनिष्क चौहान ने 37 रनों की पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाड़ी कैलेब फाल्कनर ने शानदार 115 रन बनाए थे, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके थे.

फाइनल में वैभव से धमाकेदार पारी की उम्मीद-
ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. फैंस को अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल की तरफ इस बार भी वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद है. फैंस चाहते हैं कि सूर्यवंशी फाइनल में कुछ बड़ी पारी खेलें. अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में बड़ी पारी खेलकर सूर्यवंशी ये दिखा चुके हैं कि वो बड़े और दबाव वाले मैच में धमाकेदार और विस्फोटक पारी खेल सकते हैं.

इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेली है. उन्होंने शुरुआत जरूर अच्छी की है, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए हैं. सूर्यवंशी ने अब तक चार मैचों में 14, 44, 21 और 38 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement