Advertisement

US Masters T10 League 2023: गौतम गंभीर से लेकर शाहिद अफरीदी तक, यूएस मास्टर्स टी10 में खेलेंगे ये खिलाड़ी, जानिए पूरी डिटेल्स

US Masters T10 League 2023 का आयोजन टी टेन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कर रही है. यूएस मास्टर्स टी10 लीग 18 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक चलेगी.

US Masters T10 League
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 16 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

संयुक्त राज्य अमेरिका क्रिकेट कैलेंडर में अपनी छाप छोड़ने की राह पर है. मेजर लीग क्रिकेट का डेब्यू एडिशन सफल होने के बाद अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट- US Masters T10 लीग इस महीने शुरू होने वाली है. एक मैच 90 मिनट का होगा और एक टीम को 10 ओवर खेलने के लिए मिलेंगे. 

टूर्नामेंट का आयोजन कौन कर रहा है?
टूर्नामेंट का आयोजन टी टेन ग्लोबल स्पोर्ट्स और अबू धाबी टी10 में खेलने वाली सैंप आर्मी फ्रेंचाइजी कर रही है. टी टेन ग्लोबल स्पोर्ट्स, मुल्क होल्डिंग्स इंटरनेशनल के अंतर्गत आता है और अबू धाबी टी10, जिम एफ्रो टी10, इंडियन मास्टर्स टी10 और श्रीलंका टी10 का आयोजक है.

शो में स्टार खिलाड़ी कौन होंगे?
रोस्टर में कई बड़े नाम हैं, जिनमें कई विश्व कप विजेता भी शामिल हैं. यूएस मास्टर्स टी10 के उद्घाटन सेशन के लिए ड्राफ्ट 8 जुलाई को उत्तरी कैरोलिना के रैले में आयोजित किया गया था. 

न्यू जर्सी ट्राइटन्स टीम में गौतम गंभीर और यूसुफ पठान हैं जिन्होंने भारत को 2011 विश्व कप जीतने में मदद की थी. उनके पास आरपी सिंह, एल्बी मोर्कल, लियाम प्लंकेट, जेसी राइडर, क्रेग मैकमिलन और मोंटी पनेसर जैसे खिलाड़ी भी हैं. 

क्रिस गेल, जिन्होंने इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग के बजाय यूएस मास्टर्स टी10 खेलने का विकल्प चुना, मॉरिसविले यूनिटी में होंगे. टीम में हरभजन सिंह, केविन ओ'ब्रायन, पार्थिव पटेल, कोरी एंडरसन और मखाया एंटिनी भी हैं.

रॉबिन उथप्पा और डेविड हसी अटलांटा फायर की टीम में हैं, जिसमें लेंडल सिमंस, ग्रांट इलियट और श्रीसंत जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया के 2021 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान आरोन फिंच के साथ सुरेश रैना, इरफान पठान और मोहम्मद कैफ कैलिफोर्निया नाइट्स के लिए खेलेंगे. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक्स कैलिस और पीटर सिडल भी उनके रोस्टर में हैं.

न्यूयॉर्क वॉरियर्स में पाकिस्तान के पूर्व स्टार शाहिद अफरीदी और मिस्बाह-उल-हक के साथ कामरान अकमल, तिलकरत्ने दिलशान, एम विजय और मुनाफ पटेल शामिल होंगे. रॉस टेलर और मोहम्मद हफीज टेक्सास चार्जर्स के कुछ सबसे बड़े नाम हैं. चार्जर्स के पास बेन डंक, प्रज्ञान ओझा, थिसारा परेरा, फिडेल एडवर्ड्स और प्रवीण कुमार भी हैं.

कब है टूर्नामेंट
टूर्नामेंट 18 अगस्त से शुरू होगा और फाइनल 27 अगस्त को होगा. अगर आप भारत में रहते हैं, तो आप स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर भी गेम देख सकते हैं, या उन्हें JioCinema पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं. 

क्या है फॉर्मेट
छह टीमें राउंड-रॉबिन लीग खेलेंगी और टॉप चार टीमें प्लेऑफ़ में पहुंचेंगी. टॉप दो टीमें क्वालीफायर 1 खेलेंगी जबकि टीम तीन और चार एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी. क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 के विजेता फाइनल में पहुंचेंगे. 

ये हैं टीम स्क्वॉड
न्यू जर्सी ट्राइटन्स: गौतम गंभीर, यूसुफ पठान, लियाम प्लंकेट, एल्बी मोर्कल, नमन ओझा, जेसी राइडर, क्रिस बार्नवेल, स्टुअर्ट बिन्नी, आरपी सिंह, बिपुल शर्मा, क्रेग मैकमिलन, टिम एम्ब्रोस, राजेश बिश्नोई, अभिमन्यु मिथुन, मोंटी पनेसर

अटलांटा राइडर्स: रॉबिन उथप्पा, डेविड हसी, लेंडल सिमंस, मुहम्मद इरफान, ड्वेन स्मिथ, फरहाद रजा, हम्माद आजम, चतुरंगा डी सिल्वा, इलायस सनी, नासिर हुसैन, कमरुल इस्लाम, जुनैद सिद्दीकी, ग्रांट इलियट, अमिला अपोंसो, हैमिल्टन मसाकाद्जा, श्रीसंत

कैलिफोर्निया नाइट्स: सुरेश रैना, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, एरोन फिंच, पीटर सिडल, जैक्स कैलिस, रिकार्डो पॉवेल, दिनेश रामदीन, बेन लॉफलिन, एशले नर्स, रस्टी थेरॉन, अनुरीत सिंह, पवन सुयाल, देवेंद्र बिशू, जेसल कारिया, सुदीप त्यागी

मॉरिसविले यूनिटी: क्रिस गेल, हरभजन सिंह, केविन ओ'ब्रायन, पार्थिव पटेल, कोरी एंडरसन, राहुल शर्मा, केल्विन सैवेज, परविंदर अवाना, एंड्रीज़ गौस, नजफ़ शाह, एंजेलो परेरा, डेन पिड्ट, विकास टोकस, दिलशान मुनावीरा, नुवान कुलसेकरा, मखाया नतिनि

न्यूयॉर्क वॉरियर्स: शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, जोहान बोथा, कामरान अकमल, टीएम दिलशान, जोनाथन कार्टर, उम्मेद आसिफ, सोहेल खान, मुरली विजय, जेरोम टेलर, विलियम पर्किन्स, अब्दुर रहमान, मुनाफ पटेल, कोडी चेट्टी, चमारा कपुगेदेरा, धम्मिका प्रसाद

टेक्सास चार्जर्स: बेन डंक, मोहम्मद हफीज, रॉस टेलर, इसुरु उदाना, थिसारा परेरा, नील ब्रूम, फिदेल एडवर्ड्स, उमर गुल, उपुल थरंगा, प्रज्ञान ओझा, जीवन मेंडिस, सिद्धार्थ त्रिवेदी, फिल मस्टर्ड, नूर अली जादरान, प्रवीण कुमार, पॉल एडम्स

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement