एशेज सीरीज (Ashes Series) के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरूवार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) ने 137 रनों की शानदार पारी खेली थी. उस्मान ने अगस्त 2019 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उस वक्त उन्होंने ऐसी पारी खेली, जिसे सालों तक याद किया जाएगा. इस बार के एशेज सीरीज में उन्होंने दोबारा वापसी की है. दरअसल अस्ट्रेलियाई गेंदबाज ट्रेविस हेट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उस्मान को टीम में जगह मिली है. उस्मान ने भी मौके को पूरी तरह भूनाते हुए बेहतरीन शतक जड़ा है, जिससे उनकी बेटी और पत्नी काफी खुश हैं. उस्मान के इस खास मौके पर सेलीब्रेशन भी खास रहा.
ख्वाजा के शतक पर झूम उठी पत्नी और बेटी
ख्वाजा की पत्नी रेचेल मैकलेलन और बेटी आयशा राहिल सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में उस्मान की सेंचुरी पूरी होते ही खुशी से झूम उठे. ख्वाजा की पत्नी उनकी डेढ़ साल की बेटी के साथ खुशी से झूमती हुई दिखाई दे रही हैं. उस्मान की पत्नी और बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पारी के दौरान ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 260 गेंदों पर 137 रनों की पारी खेली और 13 चौके लगाए थे ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 416 रनों की पहली पारी खेली. जिसमें ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेस्ट स्कोरर थे. टेस्ट मैचों में यह ख्वाजा का 9वां शतक है.
एशेज में ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन
सीरीज की बात करें ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर पहले ही एशेज ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड का प्रदर्शन इस सीरीज के दौरान काफी निराशाजनक रहा. इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लिए. जबकि जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और जो रूट ने एक-एक विकेट पर ही खाता बंद कर दिया.