30 छक्के, 41 चौके, 439 रन... फाइनल में 175 रनों का धमाका... जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत है रिकॉर्ड्स

3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई से शुरू हो रहा है. वैभव सूर्यवंशी पहले भी जिम्बाब्वे में खेल चुकी हैं और इसमें उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था. सूर्यवंशी अंडर-10 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.

Vaibhav Sooryavanshi
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई से शुरू हो रहा है. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे में खेला जाएगा. टीम इंडिया में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. लेकिन उस सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. लेकिन सूर्यवंशी से जिम्बाब्वे दौरे पर काफी उम्मीदें हैं और उनका रिकॉर्ड्स भी इस देश में जबरदस्त है.

जिम्बाब्वे में सूर्यवंशी ने कब खेला था?
इस साल जिम्बाब्वे में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला गया था. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी 7 मुकाबलों में मैदान पर उतरे थे. इस टूर्नामेंट में सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. वैभव ने इस सीरीज में 439 रन बनाए थे. उनका औसत 62.71 का रहा था. इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान सूर्यवंशी ने 41 चौके और 30 छक्के लगाए थे. 

इससे साफ होता है कि सूर्यवंशी जिम्बाब्वे की पिच और हालात को अच्छी तरह से वाकिफ हैं. जिम्बाब्वे का मैदान सूर्यवंशी को भाता है. सूर्यवंशी इंटरनेशनल मैच में भी इसका फायदा उठा सकते हैं.

हरारे में खेली थी 175 रनों की धमाकेदार पारी-
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था. यह मुकाबला इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 15 छक्के लगाए थे और 15 बार ही गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा था. इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था.

टीम इंडिया को 3 टी20 मैच खेलना है-
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा. जबकि दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. 

टीम इंडिया के टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED