वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के साथ आयरलैंड पहुंच गए हैं. सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. वैभव ने इतना दमदार प्रदर्शन किया कि चयनकर्ता उनको नजरअंदाज नहीं कर पाए. टीम में बेहतरीन ओपन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं. लेकिन वैभव सूर्यवंशी के टी20 मुकाबलों में परफॉर्मेंस को देखकर लगता है कि जल्द ही वो टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर दिखाई देंगे. उनका टी20 करियर जबरदस्त है.
134 छक्के, 670 बॉल, 1477 रन-
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. अभी उनको डेब्यू करना है. लेकिन उससे पहले ही उनकी चर्चा होने लगी है. क्रिकइंफो के मुताबिक सूर्यवंशी ने अब तक 34 टी20 मुकाबले खेले हैं.जिसमें उन्होंने 1477 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने इस दौरान 134 छक्के लगाए हैं. अगर चौकों की बात की जाए तो उन्होंने अब तक सिर्फ 116 चौके लगाए हैं. इसका मतलब है कि सूर्यवंशी चौके से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं.
गजब का है सूर्यवंशी का औसत-
वैभव सूर्यवंशी ने टी20 मुकाबलों में 4 शतक भी लगाए हैं. जबकि 6 बार पचासा बनाया है. उनका स्ट्राइक रेट 220.44 का रहा है. सूर्यवंशी ने टी20 मुकाबलों में अब तक सिर्फ 670 गेंदों का सामना किया है. उनका औसत गजब का है. उन्होंने 44.75 की औसत से रन बनाए हैं.
लिस्ट ए मुकाबलों में सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यवंशी ने अब तक 13 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 564 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 190 रन है. इस दौरान उन्होंने 34 छक्के लगाए हैं. जबकि 66 बार गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेजा है. लिस्ट ए में सूर्यवंशी ने एक शतक और 2 अर्धशतक भी लगाया है. उनका स्ट्राइक रेट 176.80 का रहा है. लिस्ट ए मुकाबलों में उनका औसत 43.38 का रहा है.
ये भी पढ़ें: