Advertisement

वैभव सूर्यवंशी के सीने में लगी गेंद, मैदान में तड़प उठा 15 साल का बल्लेबाज, Video Viral

सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रैक्टिस कर रहे वैभव सूर्यवंशी के सीने में एक गेंद लगती है. इसके बाद वो मैदान पर ही बैठ जाते हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस को चिंता सता रही है कि क्या सूर्यवंशी को कोई गंभीर चोट तो नहीं लगी है?

Vaibhav Sooryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

दुनियाभर में क्रिकेट फैंस की नजर 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर है. पहले मुकाबले में वो कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपने तेवर दिखा दिए. फैंस को अगले मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी का इंतजार है. लेकिन इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे सूर्यवंशी को एक गेंद से चोट लग जीता है. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सूर्यवंशी आज के मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे?

सूर्यवंशी के सीने में लगी गेंद-
सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो वैभव बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस दौरान टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र द्विवेदी उनको थ्रो डाउन दे रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि राघवेंद्र की एक शॉर्ट पिच गेंद सूर्यवंशी से मिस हो जाती है और सीधे उनकी पसलियों में जाकर लगती है. गेंद लगने के बाद सूर्यवंशी दर्द से तड़प उठते हैं. इसके बाद सीने को पकड़कर मैदान पर बैठ जाते हैं और सीने को मलने लगते हैं.

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल-
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या वैभव सूर्यवंशीं को गंभीर चोट लगी है? फैंस को चिंता सता रही है कि वैभव सूर्यवंशी क्या अगले टी20 मुकाबले में मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं. फैंस को सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर चिंता है.

टीम मैनेजमेंट की तरफ से क्या कहा गया?
इस वायरल वीडियो के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि इसको लेकर टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इससे माना जा रहा है कि सूर्यवंशी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ियों को इस तरह की छोटी-छोटी चोटें लगती रहती हैं. ऐसी चोटों को तुरंत इलाज के बाद ठीक किया जा सकता है.

टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आने से माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से फिट हैं और तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जबरदस्त खेल दिखाने के लिए तैयार हैं.

डेब्यू मुकाबले में 14 रन-
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इंटरनेशनल डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बनाए. इस दौरान सूर्यवंशी ने 2 छक्के लगाए और अपने तेवर दिखा दिए. वैभव अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन विल जैक्स की एक गेंद को समझ नहीं पाए और स्टंप आउट हो गए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement