Advertisement

एशिया कप की शुरुआत से पहले विराट कोहली को आई एमएस धोनी की याद...कहा- 'मेरे करियर का सबसे खूबसूरत पल'

कोहली ने 2008 में धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया था. दोनों ने कई बेहतरीन साझेदारियां कीं. एशिया कप से विराच कोहली ने एक तस्वीर शेयर कर धोनी को किया याद.

Virat Kohli and Dhoni
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST
  • धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू
  • 2019 के बाद से नहीं बनाया कोई शतक

टीम इंडिया इस समय मिशन एशिया कप 2022 के लिए UAE में है. भारत के पूर्व कप्तान, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 साल के मौके पर अचानक से अपने करियर के "सबसे सुखद और रोमांचक दौर" की याद आ गई. कोहली ने कहा कि यह वह समय था जब उन्होंने भारतीय टीम में एमएस धोनी के डिप्टी के रूप में बिताया. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा 'इस आदमी का भरोसेमंद डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक दौर था. हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी. 7+18' बता दें कि धोनी का जर्सी नंबर 7 है और कोहली का जर्सी नंबर 18 है.

धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू
कोहली ने 2008 में धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया था. 33 वर्षीय स्टार बल्लेबाज 2014 में टेस्ट कप्तान और 2017 में कप्तानी संभालने से पहले कोहली लंबे समय से धोनी के साथ उप-कप्तान रहे. कोहली और धोनी ने अपने समय के दौरान कई यादगार साझेदारियां साझा की हैं. विराट कोहली ने जो तस्वीर साझा की वह मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 टी 20 विश्व कप के दौरान खेल गए मैच की है. इस मैच में कोहली ने केवल 51 गेंदों में अविश्वसनीय नाबाद 82 रन बनाकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी.

2019 के बाद से नहीं बनाया कोई शतक
कोहली उस तरह के फॉर्म को फिर से हासिल करना चाहते हैं जिसके कारण उन्हें दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में पहचाना गया. उन्होंने 27 टेस्ट शतक और 43 एकदिवसीय शतक बनाए हैं, लेकिन नवंबर 2019 से वो तीन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे पाए. 2019 के बाद से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है. इसके अलावा, टी 20 क्रिकेट में कोहली की गिरती स्ट्राइक रेट ने सवाल उठाया है कि क्या उन्हें इस साल के अंत में टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए? उम्मीद है कि कोहली अपनी पुरानी फॉर्म को दोबारा फिर से पाने की कोशिश करेंगे.

27 अगस्त से यूएई शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करेगा. इस दौरान हर किसी की नजरें विराट कोहली पर रहेगी जो इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं. कोहली ने आईपीएल 2022 के बाद सिर्फ इंग्लैंड दौरे पर क्रिकेट खेला, ऐसे में वर्ल्ड कप 2022 से पहले उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखती है. धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इस मौके पर विराट कोहली ने कहा था कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement