आईपीएल 2026 में धमाकेदार परफॉर्मेंस करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए आयरलैंड पहुंच गए हैं. टीम इंडिया में खेलने के लिए फिटनेस का सबसे अहम रोल होता है. इसलिए सूर्यवंशी अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं. सूर्यवंशी फिट रहने के लिए जिम में पसीना बहाते हैं. वैसे तो वैभव मिठाई और चिकन-मटन खाने के शौकीन हैं, लेकिन फिटनेस के लिए उन्होंने कुछ पसंदीदा चीजों से दूरी बना ली है.
सूर्यवंशी को क्या खाना पसंद है?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को वो सबकुछ पसंद है, जो इस उम्र के बच्चों को होता है. लेकिन सूर्यवंशी में एक खास बात है, उनको घर का मां के हाथ का बना खाना काफी पसंद है. सूर्यवंशी को मटन और चिकन खाना भी बहुत पसंद है. इसके साथ ही वो मछली के भी शौकीन हैं. वैभव को राजभोग मिठाई बहुत पसंद है. हर बच्चे की तरह सूर्यवंशी को आइसक्रीम भी खूब पसंद है.
फास्ट फूड से बनाएंगे दूरी-
वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल मैचों में खेलना है. उनको आयरलैंड के दौरे के लिए चुना गया है. इसलिए अब वो अपनी डाइट पर भी ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि धीरे-धीरे वह फास्ट फूड खाना छोड़ देंगे. उनका मानना है कि इंटरनेशनल लेवल पर फिटनेस बनाए रखने के लिए ये काफी जरूरी है. उन्होंने वजन कंट्रोल करने के लिए मटन और पिज्जा खाना छोड़ दिया है.
लिट्टी चोखा भी कम खाते हैं सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी को बिहार का सबसे मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा खाना भी बहुत पसंद था. वो अक्सर इसे खा लेते थे. लेकिन अब वो इससे दूरी बना रहे हैं. उन्होंने लिट्टी चोखा भी खाना कम कर दिया है. 15 साल का ये दिग्गज खिलाड़ी अब मिठाई खाना भी छोड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी वजन कम करने और फिट रहने के लिए अब हेल्दी और बैलेंस डाइट पर भी फोकस कर रहे हैं.
सूर्यवंशी का डाइट प्लान-
एक इंटरव्यू में सूर्यंवशी के बचपन के कोच मनोज ओझा ने बताया कि इस खिलाड़ी ने फिट रहने के लिए डाइट में बदलाव किया है. वो प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर वाली चीजें खा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अंडे और ओट्स, दाल, पनीर, चिकन, ब्राउन राइस और साबुत अनाज, ताजे फल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी भरपूर पानी पीते हैं. सूर्यवंशी जिम में भी पसीना बहाते हैं. वो रोजाना 2 घंटे जिम करते हैं.
ये भी पढ़ें: