विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बैटिंग और बॉलिंग में इंडिया का जलवा, स्मृति मंधाना और श्री चरणी टॉप पर

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बनाए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की डैनी व्याट हॉग का नाम है. सबसे ज्यादा विकेट लेने में भी भारतीय गेंदबाज टॉप पर हैं. श्री चरणी ने अब तक 7 खिलाड़ियों को आउट किया है.

Women's T20 World Cup
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है. ग्रुप-ए में टीम इंडिया टॉप पर है. उधर, बॉलिंग और बैटिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है. अब तक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी टीम इंडिया है तो सबसे ज्यादा विकेट भी भारतीय खिलाड़ी ने लिए हैं. सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना और सबसे ज्यादा विकेट श्री चरनी ने लिए हैं.

स्मृति मंधाना ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन-
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनानी बल्लेबाज टीम इंडियी की ओपनर स्मृति मंधाना हैं. स्मृति ने अब तक 2 मैचों में 142 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 71 का रहा है. उनका स्ट्राइक रेट 156.04 का रहा है. स्मृति मंधाना ने 2 मैचों में 3 छक्के लगाए हैं. जबकि 20 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा है.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज-
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज स्मृति मंधाना है. जबकि दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में इंग्लैंड की डैनी व्याट हॉग हैं. डैनी ने अब तक 2 मैचों में 121 रन बनाए हैं.  उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया है. डैनी का स्ट्राइक रेट 155.13 का रहा है. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की बल्लेबाज नैट साइवर ब्रंट का नाम है. उन्होंने 2 मैचों में 94 रन बनाए हैं. उन्होंने एक छक्का और 10 चौके लगाए हैं. चौथे नंबर पर श्रीलंका की नीलाक्षिका सिल्वा का नाम है. उन्होंने 93 रन बनाए हैं. जबकि 5वें नंबर पर वेस्टइंडीज की शैमैनी कैम्पबेल का नाम है. उन्होंने अब तक 90 रन बनाए हैं.

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज-
इस वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट टीम इंडिया की गेंदबाज श्री चरणी ने लिया है. चरणी ने 2 मैचों में अब तक 7 विकेट लिए हैं. उनका औसत 5.71 का रहा है. इस दौरान चरणी ने 8 ओवर गेंदबाजी की है.

वर्ल्ड कप में टॉप 5 गेंदबाज-
इस वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट भारत की श्री चरणी ने लिए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत की दिप्ति शर्मा है. जिन्होंने 2 मैचों में 6 खिलाड़ियों को आउट किया है. उनका औसत 6 का रहा है. दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन हैं, जिन्होंने 5 खिलाड़ियों को आउट किया है. पाकिस्तान की फातिमा सना ने भी 2 मैचों में 5 खिलाड़ियों को आउट किया है. ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेरहम ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED