Advertisement

7 साल में क्रिकेट की शुरुआत, WPL में कमाल, अब टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुनी गई 24 साल की नंदिनी शर्मा

महिला टी20 वर्ल्ड कप का 14 जून से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में चंडीगढ़ की नंदिनी शर्मा को भी मौका मिला है. नंदिनी शानदार गेंदबाजी से करती है. 24 साल की युवा तेज गेंदबाज ने WPL में हैट्रिक ले चुकी हैं. नंदिनी ने 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था.

Nandini Sharma (Photo/@nandnisharma__)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

14 जून से इंग्लैंड में टी20 महिला विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. ऐसे में एक नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर है. उस क्रिकेटर का नाम नंदिनी शर्मा है. .चंडीगढ़ की पेसर नंदिनी ने WPL में हैट्रिक से लेकर वर्ल्ड कप में जगह बनाने तक का सफर बहुत जल्द पूरा कर लिया है. अब हर किसी को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट की नई 'स्पीड गन' वर्ल्डकप में भी करिश्मा करेगी.

टीम इंडिया में 24 साल की नंदिनी शर्मा-
चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने 24 साल की उम्र में ऐसी उपलब्धि अपने नाम कर ली है, जिसको पाने के लिए लोग पूरी उम्र इंतजार करते रह जाते हैं. नंदिनी का सेलेक्शन T20 World Cup की महिला टीम में हो गया है. ये पहला मौका है, जब उनको टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलेगा.

गेंद से कमाल करती हैं नंदिनी-
नंदिनी एक तेज गेंदबाज हैं. हाल ही में वीमेंस प्रीमियर लीग में उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया के लिए उनके दरवाजे खोल दिए. WPL में वह दिल्‍ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैचों में 17 विकेट लिए थे.. जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी.  उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान ये शानदार उपलब्धि हासिल की थी. नंदिनी WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय तेज गेंदबाज बनी थी.

7 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही नंदिनी-
लेकिन अपने देश के लिए खेलने का उनका सपना इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा, ये उम्मीद उनको भी नहीं थी. 7 साल की उम्र से क्रिकेट को ही अपना करियर मान चुकी नंदिनी घरेलू प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. साथ ही उन्होंने नॉर्थ जोन महिला टीम के हिस्से के तौर पर इंटर-जोनल मैचों में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था. उनकी इस उपलब्धि से परिवार में भी खुशी की लहर है.

कब से शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप-
महिला टी20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा. सभी को आशा है कि नंदिनी सभी की उम्मीदें पूरी करती हुई भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement