वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर चर्चाएं लगातार होती रहती है. कभी कोई टीम आगे चलती है तो पीछे हो जाती है. कभी किसी एक टीम की हार-जीत दूसरे पर असर डालती है. साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत ने एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस को दिलचस्प बना दिया है. हालांकि भारत अभी भी काफी पीछे चल रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कितने चांस हैं.
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया-
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 31 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इस हार का असर ऑस्ट्रेलिया के पॉइंट्स पर भी पड़ा है. इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर काबिज है. दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके बाद ऑस्ट्रे्लिया की पहली पारी 99 रनों पर सिमट गई. फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में सिर्फ 295 रन ही बना सकी. इस तरह से साउथ अफ्रीका ने टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. साउथ अफ्रीका की इस जीत का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर भी पड़ा है. फाइनल की रेस और भी रोचक हो गई है.
पॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया?
टीम इंडिया का WTC पॉइंट्स टेबल में परसेंटेज 51.52 फीसदी है. टीम इंडिया फिलहाल 5वें नंबर पर है. टीम इंडिया ने अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें से 5 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
टीम इंडिया को अभी 7 टेस्ट मैच और खेलने हैं. इसमें से 2 टेस्ट मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति टीम इंडिया से काफी बेहतर है. ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या टीम इंडिया इन टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर पाएगी और फाइनल में जगह बना पाएगी.
मौजूदा समय में कौन कहां?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम काबिज है. ऑस्ट्रेलिया के पॉइंट्स परसेंटेज 75 फीसदी हैं. जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड 72.22 फीसदी के साथ है. तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम 66.67 फीसदी के साथ मौजूद है. चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम 55.56 फीसदी के साथ काबिज है. 5वें नंबर पर भारत है.
फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?
टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत से टीम इंडिया को फायदा हो सकता है. लेकिन इससे भी बड़ी जरूरी बात है कि टीम इंडिया को अपने बाकी बचे सभी टेस्ट मैं जीतने होंगे. अगर टीम इंडिया सभी टेस्ट मैचों में जीत हासिल करती है तो उसका फाइनल में पहुंचना आसान हो सकता है. सभी मैचों में जीत के बाद टीम इंडिया का परसेंटेज 66.6 फीसदी होगा. इसके साथ ही भारत को ये भी ध्यान रखना होगा कि दूसरी किसी एक टीम के पास ही इससे ज्यादा परसेंटेज हो.
ये भी पढ़ें: