Advertisement

4 महीने पहले रचा था इतिहास, टीम के लिए 100 फीसदी दूंगा... टी20 सीरीज के आगाज से पहले बोले वैभव सूर्यवंशी

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि हरारे स्पोर्ट्स क्लब उनके लिए काफी बेहतर रहा है. इस मैदान पर उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेली है. सूर्यवंशी का कॉफिडेंस काफी हाई है. 23 जुलाई को सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इसके लिए सूर्यवंशी पूरी तरह से तैयार हैं.

Vaibhav Suryavanshi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में पहुंच गई है. टीम इंडिया ने हरारे में प्रैक्टिस भी की. इस दौरान टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. जिम्बाब्वे का हरारे स्पोर्ट्स क्लब सूर्यवंशी का जाना-पहचाना मैदान है. इस मैदान पर सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं. उन्होंने इस मैदान पर ऐतिहासिक पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली थी. सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए थे. अब फिर से दोबारा इस मैदान पर कमाल करने के लिए तैयार हैं. इसके लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह से तैयार बताया.

4 महीने पहले ही इस मैदान पर इतिहास रचा था- वैभव
इंडियन क्रिकेट टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जिसमें सूर्यवंशी हरारे मैदान पर पिछली पारियों को याद कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि 4 महीने पहले हमने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था और जीता था. मेरे लिए काफी स्पेशल ग्राउंड है. हर खिलाड़ी का इंडिया का रिप्रजेंट करने का सपना होता है. इतने अच्छे मैदान पर, जहां हमने 4 महीने पहले इतिहास रचा था, वापस आना और खेलना एक अलग ही मजा है.

टीम के लिए 100 फीसदी देने की कोशिश करूंगा- वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि पिच और कंडीशन के बारे में आइडिया लगा है. जो मुझे आइडिया लगा है, उसको अप्लाई करने की कोशिश करूंगा और अच्छा की कोशिश करूंगा. उन्होंने कहा कि जो प्रैक्टिस किया है, उसको बैक करूंगा. अपना काम खेलूंगा और टीम के लिए जो भी कंट्रीब्यूशन दे सकता हूं, उसे देने की कोशिश करूंगा. सूर्यवंशी ने बताया कि इस मैदान पर मैंने 2 मैच खेले थे और दोनों ही बहुत अच्छा गया था. उसको कैरी-फॉरवर्ड करने की कोशिश करूंगा.

सूर्यवंशी ने कहा कि जो भी कोचिंग की जरूरत है, वो मुझे मिल रहा है. उन्होंने कहा कि 4 महीने में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं. ये क्रिकेट का हिस्सा है, लाइफ टाइम ये चलता रहेगा. बस, प्रोसेस फॉलो करना है और टीम को 100 परसेंट देना है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement