एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से मात दी. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक 2028 के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है. एशियन गेम्स में यह भारत के लिए दिन का छठवां गोल्ड मेडल रहा. इस खिताबी जीत के बाद खिलाड़ियों के घरों और देशभर में जश्न का माहौल है, जहां लोग मिठाइयां बांटकर और नाच-गाकर खुशी मना रहे हैं.