सबसे पहले बात क्रिकेट के उस चमत्कार की, जिसे इस वक्त गुजरात टाइटंस के नाम से पुकारा जा रहा है. टूर्नामेंट में गुजरात ने पहली बार एंट्री की और पहली बार में चैंपियन का ताज भी टीम के सर सज चुका है. फिलहाल गुजरात की टीम जश्न के सातवें आसमान पर है. फटाफट क्रिकेट की दुनिया में गुजरात का ये करिश्मा कई मायनों में खास है... सीजन- 15 में जिस अंदाज़ में ये नई नवेली टीम खेली. इसने साबित कर दिया कि हर लिहाज गुजरात टाइटंस चैपियन का खिताब पाने की हकदार है.