Advertisement

एयरटेल के 185, 203 और 206 वाले नए वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान लॉन्च, बिना इंटरनेट मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

कंपनी ने ये प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नई गाइडलाइन लागू करने की समयसीमा से पहले पेश किए हैं. नए प्लान एयरटेल की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध हैं. तीनों रिचार्ज में मुख्य अंतर उनकी वैलिडिटी यानी कितने दिन तक प्लान चालू रहेगा, इसका है.

Airtel voice only plans
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST
  • 28 दिन से लेकर पूरे कैलेंडर महीने तक की वैलिडिटी
  • किन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं ये प्लान?

एयरटेल ने ऐसे ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत नहीं है और जो फोन का इस्तेमाल कॉलिंग और मैसेज भेजने के लिए करते हैं. इन प्लान की कीमत 185, 203 और 206 रुपये है. तीनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलेंगे. इनमें मोबाइल डेटा शामिल नहीं है.

कंपनी ने ये प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नई गाइडलाइन लागू करने की समयसीमा से पहले पेश किए हैं. नए प्लान एयरटेल की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध हैं. तीनों रिचार्ज में मुख्य अंतर उनकी वैलिडिटी यानी कितने दिन तक प्लान चालू रहेगा, इसका है.

28 दिन से लेकर पूरे कैलेंडर महीने तक की वैलिडिटी
एयरटेल के तीनों नए प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधाएं एक जैसी हैं, लेकिन उनकी वैलिडिटी अलग-अलग है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी प्लान चुन सकते हैं.

1. 185 वाला प्लान: यह तीनों में सबसे सस्ता प्लान है. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान ग्राहक अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल कर सकते हैं. साथ ही 300 SMS भी मिलेंगे.

2. 203 वाला प्लान: इस रिचार्ज में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. कॉलिंग और SMS के फायदे ₹185 वाले प्लान जैसे ही हैं. अगर ग्राहक 28 दिन के बजाय 30 दिन तक चलने वाला रिचार्ज चाहते हैं, तो यह विकल्प चुन सकते हैं.

3. 206 वाला प्लान: इस प्लान में कैलेंडर महीने के हिसाब से वैलिडिटी मिलती है. यानी इसकी वैलिडिटी किसी तय 28 या 30 दिन की अवधि के बजाय कैलेंडर महीने के आधार पर तय होती है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं.

तीनों प्लान में मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी दी गई है. इसके जरिए ग्राहक बिना एक्स्ट्रा शुल्क दिए अपनी पसंद की कॉलर ट्यून लगा सकते हैं.

क्या हैं TRAI के नए नियम?
TRAI ने सितंबर 2026 में टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए नियम जारी किए थे. इसके तहत एयरटेल, रिलायंस जियो और दूसरी कंपनियों को बिना मोबाइल डेटा वाले वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने हैं. कंपनियों को इन नियमों का पालन करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया था. इसकी समयसीमा 21 अक्टूबर है.

नए नियमों का मकसद उन ग्राहकों को राहत देना है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती, लेकिन रिचार्ज में डेटा के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं. इसके अलावा, रिचार्ज की वैलिडिटी के विकल्पों को ज्यादा सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया गया है. इसमें कम अवधि वाले प्लान, मासिक रिचार्ज और लंबी वैलिडिटी वाले विकल्प शामिल हैं.

किन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं ये प्लान?
ये रिचार्ज उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जो कीपैड वाले फोन का इस्तेमाल करते हैं या जिनके फोन में इंटरनेट की जरूरत बहुत कम पड़ती है. अगर आप घर या ऑफिस में Wi-Fi से इंटरनेट चलाते हैं और बाहर मुख्य रूप से कॉलिंग करते हैं, तो भी ये प्लान आपके काम आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement