Advertisement

Apple ने आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max किया लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक, पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone भी आया

Apple ने बुधवार को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया. Apple ने अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone लॉन्च किया है, जिसका नाम iPhone Duo दिया है. iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 164900 रुपए और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 179900 रुपए रखी है.  यहां जान सकते हैं फीचर.

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:29 AM IST

Apple ने बुधवार को अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया. iPhone 18 सीरीज के ये दोनों मॉडल पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल के मुकाबले बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ आए हैं. Apple ने अपना पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone लॉन्च किया है, जिसका नाम iPhone Duo दिया है. इस तरह से Apple ने भी फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रख दिया है. आपको मालू्म हो कि Samsung, Google और Motorola जैसी कंपनियां पहले से ही फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं. Apple के इस डिवाइस में टाइटेनियम बिल्ड के अलावा प्रीमियम फिनिश और ऑप्टिमाइज्ड iOS वर्जन भी दिया गया है.

क्या है नए मॉडल की कीमत
यूएस में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर (यानी करीब 1.14 लाख रुपए) है और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर (यानी 1.23 लाख रुपए) है. iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 164900 रुपए और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 179900 रुपए रखी है. iPhone Duo की शुरुआती कीमत 299900 रुपए है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी. टॉप एंड वेरिएंट 2TB की है, जिसमें 449900 रुपए है. इसमें 512GB और 1TB स्टोरेज के भी ऑप्शन हैं. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और इनकी बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी.  मुड़ने वाले iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और इस डिवाइस की सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी. 

4 कलर में लॉन्च
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और एक नए बरगंडी कलर में लॉन्च किए गए हैं. iPhone Duo फोन Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध होगा.

फोल्डेबल iPhone Duo की खासियत
iPhone Duo फोन खुलने पर 7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले देता है, जबकि बंद होने पर इसमें 5.4 इंच की बाहरी स्क्रीन मिलती है. कंपनी का दावा है कि ओपेन किए जाने पर यह अब तक का सबसे पतला iPhone है. iPhone Duo में दोनों डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो एक जैसा रखा गया है, जिससे फोन को खोलने या बंद करने पर कंटेंट का एक्सपीरियंस ज्यादा नेचुरल रहता है. दोनों स्क्रीन में ProMotion, Always-On Display और 3000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस दी गई है. अंदर की स्क्रीन पर नैनो-टेक्सचर फिनिश है, जो रिफ्लेक्शंस और चमक को कम करने में मदद करती है

iPhone Duo की दमदार बैटरी
iPhone Duo को दमदार परफॉर्मेंस के लिए A20 Pro चिपसेट दिया गया है. कंपनी के मुताबिक इस फोन की बैटरी इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे तक और बाहरी डिस्प्ले पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है. इसमें नया वेपर चैंबर थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम और डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर भी है. iPhone Duo की मजबूती के लिए Grade 5 titanium का इस्तेमाल किया है. यह फो पानी और धूल से एक्सट्रा प्रोटेक्शन भी ऑफर करता है.

iPhone Duo का कैमरा सेटअप
iPhone Duo में 48MP Fusion Main कैमरा और 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा मिलता है. इसमें 2x ऑप्टिकल-क्वॉलिटी टेलीफोटो क्षमता भी है. फोल्डेबल डिजाइन का फायदा उठाते हुए Apple ने Smart Take, Duo Preview और Duo FaceTime जैसे नए कैमरा फीचर्स जोड़े हैं. फोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है.

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की खासियत 
iPhone 18 Pro सीरीज में Apple की नई A20 Pro चिप दी गई है. फोन में Apple Intelligence और Siri AI से जुड़े फीचर्स भी मिल रहे हैं. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में नए Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इससे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या दूसरे हेवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी.

6.3 और 6.9 इंच के डिस्प्ले, जानें कैसा है कैमरा
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी. iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगी. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के कैमरा की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज का कैमरा काफी जबरदस्त फीचर्स लेकर आया है. फोन में 48MP Fusion Main Camera मिल रहा है, जिसमें Variable Aperture का सपोर्ट मिल रहा है. इससे कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन के हिसाब से सेंसर में आने वाली लाइट को एडजस्ट कर सकेगा. कंपनी ने Fusion Telephoto फीचर पेश दिया है, जो 4x/8x टेलीफोटो शूटिंग पावर पर फोकस करता है. Apple ने फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए Photographic Styles और Texture Control फीचर्स भी ऐड किए हैं.

बैटरी और चार्जिंग भी बेहतर
Apple कंपनी का दावा है कि iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है, जबकि Pro Max मॉडल एक बार चार्ज होने पर 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. ऐप्पल का दावा है कि फोन की बैटरी सिर्फ 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है. इससे यूजर्स को अपना फोन तेजी से चार्ज करने का एक बेहतर तरीका मिलता है. 


 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement