Advertisement

फल-सब्जियों में पेस्टिसाइड का तुरंत पता लगाएगा यह डिवाइस, BITS-पिलानी का इनोवेशन

इसे मुख्य रूप से फल और सब्जियों में कीटनाशक जांच के लिए टेस्ट किया है.

Representational Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

BITS-पिलानी, हैदराबाद के रिसर्चर्स ने एक नया, कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिवाइस विकसित किया है, जो फल और सब्जियों में तत्काल पेस्टिसाइड की जांच कर सकता है. इस परियोजना में UiT - द आर्कटिक यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्वे के सहयोग से काम किया गया.

कैमिल्यूमिनोमीटर का काम
यह डिवाइस कैमिल्यूमिनोमीटर (Chemiluminometer) पर आधारित है, जो कैमिल्यूमिनेसेंस (रासायनिक प्रतिक्रिया से प्रकाश निकलना) के सिद्धांत पर काम करता है. रिसर्चर पावर साईं कुमार बताते हैं कि इस डिवाइस को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. बस किसी फल या सब्जी को धोएं और उसी पानी को इनपुट दें. 

पानी जब रासायनिक पदार्थ (reagent) से प्रतिक्रिया करता है, तो एक लाइट निकलती है, जिससे पता चलता है कि पेस्टिसाइड मौजूद है. इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है, यहां तक कि बाजार में भी. इस डिवाइस की कीमत लगभग 5,000 से 10,000 रुपये के बीच है.

पेस्टिसाइड की मात्रा मापन
रिसर्चर के अनुसार, प्रकाश की तीव्रता के आधार पर कीटनाशक की मात्रा को भी मापा जा सकता है. पारंपरिक कीटनाशक जांच के तरीके अक्सर जटिल, समय-साध्य और महंगे होते हैं, और इसके लिए विशेष लैब और प्रशिक्षित तकनीशियन की आवश्यकता होती है. यह नया उपकरण इन सारी समस्याओं को दूर करता है और दूरदराज या संसाधन-सीमित क्षेत्रों में भी तुरंत जांच संभव बनाता है.

डिवाइस कैसे का करता है
डिवाइस में टेस्ट स्ट्रिप (µPAD - माइक्रोफ्लुइडिक पेपर-आधारित एनालिटिकल डिवाइस) का उपयोग होता है, जो फिल्टर पेपर पर रासायनिक पदार्थ होता है. इसके साथ हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा और इंटीग्रेटेड माइक्रोकंट्रोलर होता है, जो प्रतिक्रिया के प्रकाश संकेत का विश्लेषण कर सटीक परिणाम देता है.

इसे मुख्य रूप से फल और सब्जियों में कीटनाशक जांच के लिए टेस्ट किया है. लक्ष्य है कि इसे फूड सिक्योरिटी के अन्य मुद्दों, जैसे मिलावट और बायोमार्कर जांच में भी लागू किया जाए. यह प्लेटफ़ॉर्म रासायनिक रूप से अनुकूलनीय है, जिससे इसे तेल, मिलेट्स और अन्य उत्पादों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

----------End------------

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement