Advertisement

कॉल ड्रॉप और स्लो डाटा स्पीड से मिलेगा छुटकारा, सरकार ने बुलाई अहम बैठक

जल्दी ही आपको कॉल ड्रॉप और स्लो डाटा स्पीड से छुटकारा मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विभाग टेलीकॉम कंपनियों को सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश देने की तैयारी में है और इसके लिए दूरसंचार सचिव ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ 28 दिसंबर को बैठक बुलाई है.

call drop
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST
  • कॉल ड्रॉप और स्लो डाटा स्पीड से छुटकारा मिल सकता है.
  • दूरसंचार सचिव ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ 28 दिसंबर को बैठक बुलाई है.

कॉल ड्रॉप और स्लो डाटा स्पीड से परेशानी आम बात नहीं है और दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई शहरों में रहने वाले लोग अक्सर कॉल ड्रॉप और इंटरनेट की स्लो स्पीड की शिकायत करते हैं. यह समस्या इसलिए भी गंभीर है क्योंकि कई सर्विस प्रोवाइडर टेलीकॉम कंपनियां दावा करती हैं कि उनका नेटवर्क बेहतरीन है लेकिन हालात दावों के विपरीत पाया जाता है. लेकिन जल्दी ही आपको कॉल ड्रॉप और स्लो डाटा स्पीड से छुटकारा मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विभाग टेलीकॉम कंपनियों को सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश देने की तैयारी में है और इसके लिए दूरसंचार सचिव ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ 28 दिसंबर को बैठक बुलाई है.
 

कॉल ड्रॉप से मिलेगी राहत

टेलीकॉम मंत्रालय इन कोशिशों में लगा हुआ है जिसके सफल होने के बाद उपभोक्ताओं को कॉल ड्रॉप और स्लो डाटा स्पीड से राहत मिलेगी. टेलीकॉम सेक्रेटरी आणि दूरसंचार सचिव खुद 28 दिसंबर को टेलीकॉम कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस बैठक में टेलीकॉम सेक्रेटरी के साथ-साथ विभाग के अन्य बड़े अधिकारी और सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के उच्च अधिकारी मौजूद होंगे. 

28 दिसंबर से होगी बैठक

टेलीकॉम विभाग के सूत्रों के मुताबिक 5G की शुरुआत होने के बावजूद भी टेलीकॉम कंपनियों की सेवाएं बेहतर नहीं हो पाई हैं और इसकी क्वालिटी को लेकर सरकार ज्यादा खुश नहीं है. दूरसंचार विभाग ने इस बीच टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को चिट्ठी भी लिखी है और उसमें टेलीकॉम कंपनियों की सेवाओं पर नियम कड़े करने की मांग भी की है. 28 दिसंबर को प्रस्तावित इस बैठक में टेलीकॉम विभाग सभी टेलीकॉम कंपनियों से सेवाओं को बेहतर करने और खासकर 5जी के जमाने में स्लो इंटरनेट स्पीड की खामियों को दूर करने और कॉल ड्रॉप की समस्या खत्म करने संबंधित दिशा-निर्देश देगा.

-आशुतोष शर्मा की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement