मई का महीना शुरू हो गया है. ऐसे में कार खरीदने वालों के लिए ये महीना काफी खास होने वाला है. इस महीने इंडियन मार्केट में कई बेहतरीन कारें लॉन्च होने जा रही है. इसमें होंडा, टाटा, टोयोटा से लेकर एमजी के प्रोडक्ट शामिल हैं. इसमें मौजूदा कारों को फेसलिफ्ट और नए वर्जन भी शामिल हैं. चलिए आपको मई 2026 में लॉन्च होने वाली 5 कारों के बारे में बताते हैं.
टोयोटा ईबेला (Toyota Ebella)-
टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी टोयोटा ईबेला की इंडियन मार्केट में लॉन्चिंग होने वाली है. यह मारुति सुजुकी ईविटारा का रीबैज्ड वर्जन है. कंपनी ने इसे अलग एक्सटीरियर डिजाइन दिया है. इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ और 10 स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स होंगे. इसकी रेंच 543 किमी की है. इसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है.
होंडा सिटी फेसलिफ्ट (Honda City Facelift)-
होंडा के लिए ये महीना काफी व्यस्त रहने वाला है. इस महीने होंडा सिटी फेसलिफ्ट और जेड-आरवी एसयूवी के लॉन्च होने की संभावना है. होंडा की पॉप्युलक सेडान 22 मई 2026 को इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकती है. सेडान में नए डिजाइन के अलॉय वील्स, अपडेटेड टेललाइट्स, फ्रंट गिल, रिवाइज्ड हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड बंपर हैं. इसके साथ ही 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के विकल्प हैं. इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट केवल ई-सीवीटी गियरबॉक्स भी है.
ZR-V की लॉन्चिंग-
होंडा इंडियन मार्केट में ZR-V लॉन्च करने की तैयारी में है. यह एक प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी है. इसमें 2.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन होगा, जो ई-सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा. इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, होंडा सेंसिंग 12 स्पीकर वाला बोस प्रीमियर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स हैं.
एमजी मैजेस्टर (MG Majestor)-
एमजी ने फरवरी महीने में मैजेस्टर को अनवील किया था. हालांकि उस समय कंपनी इसको अप्रैल में लॉन्च करने की बात कही थी. हालांकि माना जा रहा है कि ये कार मई में मार्केट में आ सकती है. इसकी कीमतें मई महीने में सामने आने की उम्मीद है. इसमें 6 और 7 सीटों का विकल्प मौजूद होगा. इसमें डुअल वायरलेस चार्जिंग ट्रे, कूल्ड, पावर्ड और मसाज वाली फ्रंट सीटें, 12.23 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है.
टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV)-
टाटा ने साल 2026 के सेकंड क्वॉर्टर में सिएरा ईवी को लॉन्च करने की बात कही है. इसमें ईी स्पेसिफिक बम्पर, क्लोज्ड ग्रिल, ईवी-स्पेसिफिक वील्स या अलॉय वील्स दिए जाएंगे. इसके ज्यादातर फीचर्स रेग्युलर सिएरा जैसे ही होंगे. सिएरा ईवी को हैरियर ईवी की तरफ 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: