Advertisement

एक महीने पहले महिला को चोरी हुआ iPhone..जब नहीं खुला तो चोर ने किया मैसेज- पासवर्ड बताओ

मामला तब और चौंकाने वाला हो गया, जब चोरी हुए iPhone के जरिए ही चोर ने उन्हें मैसेज कर पासवर्ड पूछा. कौशिकी का कहना है कि फोन पर उनका कॉन्टैक्ट नंबर दिखाई दे रहा था. इसके बाद उन्हें SMS और WhatsApp के जरिए मैसेज मिले. फोन रखने वाला व्यक्ति उनसे iPhone का पासवर्ड मांग रहा था.

iPhone Stolen
gnttv.com
  • v,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST
  • एक महीने पहले महिला को चोरी हुआ iPhone..जब नहीं खुला तो चोर ने किया मैसेज- पासवर्ड बताओ
  • देहरादून में चोर की 'हिम्मत' देख लोग हैरान

देहरादून में एक iPhone चोर ने फोन के मालिक से ही पासवर्ड जानने के लिए मैसेज कर दिया. मामला क्लेमेंट टाउन का है. कौशिकी ध्यानी नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि इलाके में लगातार चोरियां हुईं, लेकिन कई लोगों की शिकायतें तक दर्ज नहीं की गईं.

चोरी के बाद चोर का मैसेज आया- फोन का पासवर्ड बताओ
कौशिकी के मुताबिक, 12 सितंबर को क्लेमेंट टाउन में उनका iPhone, उनकी दोस्त के भाई सक्षम नेगी का फोन और कई अन्य लोगों के मोबाइल चोरी हो गए. उनका दावा है कि उसी इलाके से लैपटॉप, मैकबुक और दूसरे कीमती सामान भी चोरी हुए हैं.

मामला तब और चौंकाने वाला हो गया, जब चोरी हुए iPhone के जरिए ही चोर ने उन्हें मैसेज कर पासवर्ड पूछा. कौशिकी का कहना है कि फोन पर उनका कॉन्टैक्ट नंबर दिखाई दे रहा था. इसके बाद उन्हें SMS और WhatsApp के जरिए मैसेज मिले. फोन रखने वाला व्यक्ति उनसे iPhone का पासवर्ड मांग रहा था.

एक ही बिल्डिंग में 5-6 फोन चोरी
कौशिकी ने आजतक से बातचीत में दावा किया कि उसी बिल्डिंग से 5-6 मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी हुए. उनका कहना है कि चोरी की घटनाएं सुबह करीब 4 से 8 बजे के बीच हुईं और उनका फ्लैट आखिरी निशाना था. कौशिकी के अनुसार, शुरुआती घटनाओं के बाद भी इलाके में चोरी का सिलसिला नहीं रुका और 16 सितंबर तक कई और चोरी की घटनाएं सामने आईं.

शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो मिला- अभी कोई नहीं है
कौशिकी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि अभी कोई उपलब्ध नहीं है और बाद में आने को कहा गया. उनका यह भी दावा है कि कई लोगों की शिकायतें या एप्लीकेशन तक नहीं ली गईं. इसी वजह से उन्होंने सवाल उठाया कि जब चोरी की घटनाओं की शिकायत करने वाले लोग पुलिस तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तब चोरी किया गया फोन रखने वाला व्यक्ति पीड़िता से सीधे संपर्क कैसे कर रहा था.

एक और शिकायत में लाखों का सामान चोरी होने का दावा
इसी बीच अमनदीप नेगी के इंस्टाग्राम वीडियो में भी क्लेमेंट टाउन में चोरी की एक दूसरी घटना का जिक्र किया गया है. इसमें कुशाग्र जैसवाल की शिकायत का हवाला देते हुए बताया गया कि 16 सितंबर को सुबह करीब 6 बजे क्लेमेंट टाउन लेन नंबर 9A से लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ.

पुलिस बोली- मामला नजरअंदाज नहीं हुआ
मामले में पुलिस ने शिकायतों को नजरअंदाज किए जाने की बात से इनकार किया है. एसपी सिटी शेखर सुयाल ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया. हमारे सीओ साहब इस मामले की जांच कर रहे हैं.' हालांकि, 12 से 16 सितंबर के बीच इलाके में हुई अन्य कथित चोरियों और उनकी शिकायतों को लेकर पुलिस से सवाल किए गए, लेकिन इन पर स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है.

एक तरफ पीड़ित चोरी के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाने का आरोप लगा रहे हैं, दूसरी तरफ कथित चोर चोरी किए गए iPhone का पासवर्ड मांगते हुए सीधे मालिक तक पहुंच गया. अब जांच से ही साफ होगा कि इन घटनाओं के पीछे कौन है और पुलिस के सामने कितनी बड़ी चुनौती खड़ी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement