Apple जैसा लुक और दमदार फीचर के साथ लॉन्च हुई ये स्मार्टवॉच, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Apple Watch Ultra जैसी दिखने वाली स्मार्टवॉच Fire Boltt ने लॉन्च किया है. इसका नाम Fire Boltt Gladiator है. कंपनी दावा करती है कि इसे 10 मिनट चार्ज करने के बाद 24 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. फायर बोल्ट ग्लैडिएटर कैलकुलेटर ऐप, वेदर ऐप और अलार्म ऐप जैसे कई फीचर के साथ आता है.

Fire Boltt Gladiator
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST
  • स्मार्टवॉच से ही किसी को भी कॉल कर सकेंगे
  • 123 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है

Fire Boltt ने एकदम Apple Watch Ultra की तरह दिखने वाली स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है. ये स्मार्टवॉच केवल Apple Watch Ultra की तरह ही नहीं दिखती है बल्कि उसमें मिलने वाली कई फीचर्स के साथ भी आती है. इस स्मार्टवॉच का नाम Fire Boltt Gladiator है. अगर आप Apple Watch Ultra लेने का बजट नहीं है तो आप इसे लेने के बारे में सोच सकते हैं. इस स्मार्टवॉच की करीब Apple Watch Ultra के बराबर ही है. फायर बोल्ट ग्लैडिएटर 1.96 इंच डिस्प्ले पैनल के साथ आता है. जिसकी बैटरी लाइफ 7 दिनों तक की है. 

Fire Boltt Gladiator के फीचर
Fire Boltt Gladiator एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ 1.96 इंच डिस्प्ले, 600nits पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रा-नैरो फ्रेम डिजाइन के साथ आता है. फायर बोल्ट ग्लैडिएटर ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें आपको स्पीकर और माइक्रोफोन भी मिलेगा. इतना ही नहीं इसमें आपको कॉन्टैक्ट्स और डायलर ऐप भी मिलता है. यानी यूजर स्मार्टवॉच से ही किसी को भी कॉल कर सकेंगे. ये IP67 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है. कंपनी दावा करती है कि ये क्रैक रेसिस्टेंट और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आती है. इस स्मार्टफोन में आपको 123 स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे. फायर बोल्ट ग्लैडिएटर में आपको रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, ऑन फुट और ट्रेल जीपीएस के साथ आता है. 

फायर बोल्ट ग्लैडिएटर हार्ट रेट, Spo2 के साथ ही महिलाओं की सेहत की मॉनिटरिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसे एक बार चार्ज करने के बाद आराम से 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इस स्मार्टवॉच को 20 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है. अगर आप ब्लूटूथ कॉलिंग करते है तो इसे 2 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी दावा करती है कि इसे 10 मिनट चार्ज करने के बाद 24 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. फायर बोल्ट ग्लैडिएटर में आपको कैलकुलेटर ऐप, वेदर ऐप और अलार्म ऐप के साथ आता है. साथ इसमें आपको कैमरा शटर और वाटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करते है. 

इतनी है कीमत
फायर बोल्ट ग्लैडिएटर स्मार्टवॉच की बिक्री 30 दिसंबर 2022 से अमेजन पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. फायर बोल्ट ग्लैडिएटर स्मार्टवॉच की कीमत 2499 रुपये हैं. 

Read more!

RECOMMENDED