अक्सर हम लोग बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर भूल जाते हैं. सोचते हैं कि जब जरुरत पड़ेगी तो प्रिंट निकलवा लेंगे. लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो वो नहीं मिलता है. बच्चों का आधार कार्ड स्कूल में एडमिशन या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के समय ही इस्तेमाल होता है. लेकिन जब अचानक इसकी जरूरत पड़ती है तो ये नहीं मिलता है. लेकिन ऐसे हालात में परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप आसानी से फोन पर आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे बच्चों के आधार कार्ड को 3 तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है.
UIDAI की वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें आधार?
बच्चों के आधार कार्ड को यूआईडीएआई की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है. चलिए आपको इसका प्रोसेस बताते हैं.
- सबसे पहले आपको वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद होम पेज पर डाउनलोड आधार का ऑप्शन चुनना होगा.
- इसके बाद इसमें बच्चे का आधार नंबर, अनरोलमेंट आईडी जैसे डिटेल देने होंगे.
- इसके बाद इसको OTP Sent ऑप्शन पर करें और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी दर्ज करें.
- इसके बाद वेरिफाई और डाउनलोड पर क्लिक करें. इसके बाद आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.
डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं आधार कार्ड-
Digilocker App में लॉग-इन करके भी बच्चों का आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. चलिए आपको इसका प्रोसेस बताते हैं.
- सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप पर लॉगिन करना होगा.
- इसके बाद सर्च टैब में आधार सर्च करना होगा.
- इसके बाद आधार कार्ड के ऑप्शन क्लिक करना होगा.
- इसके बाद स्क्रीन पर पॉप-अप मैसेज दिखाई देगा. इसमें आधार का डेटा एक्सेस की इजाजा मांगी जाएगी. वहां टिक मार्क पर क्लिक करें.
- इसके बाद बच्चे के बारे में डिटेल दर्ज करना होगा. इसमें नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर शामिल है.
- इसके बाद Get Document पर क्लिक करें और ओटीपी से वेरिफाई करें.
- वेरिफिकेशन के बाद बच्चे का आधार कार्ड डाउनलोड कर लें.
AADHAAR App से कैसे डाउनलोड करें आधार कार्ड-
बच्चों का आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधार ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके जरिए आधार कार्ड डाउनलोड करना काफी आसान है. चलिए पूरा तरीका बताते हैं.
- सबसे पहले मोबाइल में आधार ऐप डाउनलोड करें.
- इसके बाद आधार ऐप में लॉगिन करें.
- इसके बाद रजिस्टर माई आधार या एड प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- आधार ऐप पर एक 4 अंकों का पिन सेट करना होगा.
- इसके बाद बच्चे का आधार नंबर देना होगा. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उसे भरना होगा.
- वेरिफिकेशन होने के बाद बच्चे का आधार कार्ड ऐप में डिजिटल प्रोफाइल के तौर पर जुड़ जाएगा.
- इसके बाद आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या किसी को सीधे शेयर भी कर सकते है.
ये भी पढ़ें: