Advertisement

IIIT इलाहाबाद के छात्र को 1.45 करोड़ का पैकेज, बना संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट रिकॉर्ड

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद (IIIT-A) ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है.

विपुल जैन
gnttv.com
  • प्रयागराज,
  • 26 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद (IIIT-A) ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है. संस्थान के बी.टेक (आईटी) 2025 बैच के स्टूडेंट विपुल जैन को अमेरिका की मशहूर क्लाउड डेटा मैनेजमेंट कंपनी Rubrik ने सालाना 1.45 करोड़ रुपये के पैकेज पर जॉब दी है. यह IIIT-A का अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज माना जा रहा है.

बाकी स्टूडेंट्स को भी प्रेरणा

विपुल जैन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाई है, बल्कि इससे संस्थान के बाकी स्टूडेंट्स को भी प्रेरणा मिली है. यह सफलता IIIT-A की तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और प्लेसमेंट प्रक्रिया की मजबूती को दर्शाती है.

निदेशक ने दी शुभकामनाएं

संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने विपुल को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और कहा, "यह उपलब्धि हमारे संस्थान की तकनीकी शिक्षा और छात्र विकास की प्रतिबद्धता का परिचायक है. हम अपने छात्रों की मेहनत और लगन से गर्व महसूस करते हैं."

प्लेसमेंट में भी रिकॉर्ड तोड़ा

2025 बैच का प्लेसमेंट सीजन भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है. करीब 100% छात्रों को प्लेसमेंट मिला है. 13 छात्रों को 70 लाख से 99 लाख के बीच का पैकेज मिला है, जबकि 70 छात्रों को 50 लाख से 69 लाख के पैकेज मिले हैं. यह आंकड़ा IIIT-A को देश के टॉप तकनीकी संस्थानों की कतार में खड़ा करता है.

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरता शिक्षा स्तर

Rubrik कंपनी में विपुल की नियुक्ति यह दिखाती है कि IIIT-A में दी जाने वाली शिक्षा और ट्रेनिंग वैश्विक स्तर की है. इस सफलता से हजारों युवा प्रेरित होंगे जो तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

-आनंद राज की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement