Induction vs Electric Stove: इलेक्ट्रिक चूल्हा या इंडक्शन... LPG के विकल्प के तौर पर क्या है बेस्ट? जानें

LPG का विकल्प इंडक्शन चूल्हा और इलेक्ट्रिक चूल्हे हो सकता है. दोनों बिजली के चलते हैं. लेकिन एक में कम बिजली की खपत होती है. अगर आप एलपीजी का विकल्प तलाश रहे है तो इलेक्ट्रिक चूल्हा या इंडक्शन चूल्हा खरीदना चाहिए? चलिए आपको बताते हैं.

Induction vs Electric Stove (Photo/Freepik)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

इजरायल-अमेरिका और ईरान में लड़ाई के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों ने आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. लोग एलपीजी का विकल्प तलाशने लगे हैं. हर कोई पहले से तैयार रहना चाहता है, इसलिए लोग इंडक्शन चूल्हा और इलेक्ट्रिक चूल्हा की व्यवस्था करने में जुट गए हैं. हालांकि कई लोगों के जेहन में ये सवाल उठ रहा है कि एलपीजी के विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हा सही है या इलेक्ट्रिक चूल्हा ठीक है. कई लोग इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हा को एक ही समझ रहे हैं. चलिए आपको बताने की कोशिश करते हैं कि इंडक्शन चूल्हा बेहतर रहेगा या इलेक्ट्रिक चूल्हा और दोनों में क्या अंतर है?

इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हा क्या होता है?
इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हा दोनों बिजली से चलता है. लेकिन ये अलग तरीके से काम करते हैं. इंडक्शन चूल्हा ऐसा स्टोव है, जो मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी से सीधे बर्तन को गर्म करता है. जबकि इलेक्ट्रिक चूल्हा में हीटिंग एलिमेंट होता है, जो खुद गर्म होकर बर्तन को गर्म करता है.

इंडक्शन Vs इलेक्ट्रिक चूल्हा-
इंडक्शन चूल्हा और इलेक्ट्रिक चूल्हा दोनों ही बिजली से चलता है. हालांकि दोनों में काफी अंतर होता है. चलिए उसके बारे में समझाते हैं.

  • इलेक्ट्रिक चूल्हे में मेटल कॉइल बिजली से गर्म होती है और इससे बर्तन गर्म होता है. जबकि इंडक्शन चूल्हे में एल्युमिनियम या कॉपर की कॉइल होती है, जो बिजली से गर्म होती है. इससे बर्तन गर्म होता है.
  • इंडक्शन चूल्हे पर खाना बहुत जल्दी पकता है. जबकि इलेक्ट्रिक चूल्हे पर थोड़ा देर से खाना पकता है.
  • इंडक्शन से खाना बनाने में कम बिजली खपत होती है. जबकि इलेक्ट्रिक चूल्हे में ज्यादा बिजली खपत होती है. इंडक्शन चूल्हे में इलेक्ट्रिक के मुकाबले 30-40 फीसदी कम बिजली लगती है.
  • इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाने से बर्तन ज्यादा गर्म नहीं होता है. जबकि इलेक्ट्रिक चूल्हे पर बर्तन बहुत ज्यादा गर्म होता है.
  • इंडक्शन चूल्हे पर अलग बर्तन इस्तेमाल होता है. इसपर लोहे या स्टील के बर्तन में ही खाना बन सकता है. जबकि इलेक्ट्रिक चूल्हे पर किसी भी तरह के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इलेक्ट्रिक चूल्हा के मुकाबले इंडक्शन चूल्हा ज्यादा महंगा है. इलेक्ट्रिक चूल्हा की कीमत 1000 रुपए से कम में मिल सकता है. लेकिन इंडक्शन चूल्हे की कीमत 2 हजार के आसपास से शुरू होती है.
     

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED