iPhone के दीवानों के लिए अच्छी खबर है. हर साल Apple के लॉन्च ट्रेंड को देखें तो इस बार भी सितंबर में नए iPhone की एंट्री की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकती है. हालांकि अभी Apple ने लॉन्च डेट या फोन के फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन नए मॉडल को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
हर साल Apple के नए iPhone को लेकर सितंबर का महीना खास रहता है. इसी ट्रेंड को देखते हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स में 9 सितंबर को संभावित लॉन्च डेट बताया गया है, लेकिन कंपनी की तरफ से iPhone 18 और लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
इस बार बदल सकता है लॉन्च का तरीका
इस बार Apple अपने iPhone लॉन्च को लेकर कुछ अलग रणनीति अपना सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और Pro Max सितंबर में आ सकते हैं, जबकि नॉर्मल iPhone 18 की लॉन्चिंग 2027 की शुरुआत तक टल सकती है. हालांकि कंपनी ने इस बारे में भी अभी कोई आधिकारिक तौर पर चर्चा नहीं की है, लेकिन जानकारों का दावा है कि Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी Pro मॉडल्स के साथ मार्केट में पेश कर सकता है.
A20 Pro चिप से बढ़ सकती है ताकत
पुराने फोन के मुकाबले नए iPhone में परफॉर्मेंस को लेकर भी यूजर्स को बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज में नई A20 Pro चिप दी जा सकती है. यह चिप TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार होने की बात कही जा रही है. अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो नई चिप से फोन की प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिल सकता है.
छोटा हो सकता है फ्रंट डिजाइन
iPhone के फ्रंट डिजाइन में भी बदलाव की उम्मीद है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple नए Pro मॉडल्स में Dynamic Island को पहले के मुकाबले छोटा कर सकता है. जिसके लिए Face ID से जुड़े कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि ये सारे दावे जानकारों के हवाले से दिए जा रहे हैं, इस बदलाव की पुष्टि भी अभी कंपनी ने खुद नहीं की है.
कैमरे में मिल सकता है 48MP अपग्रेड
iPhone खरीदने वालों के लिए कैमरा हमेशा से एक बड़ा फीचर रहा है. iPhone 18 Pro और Pro Max के कैमरा सिस्टम में भी अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों Pro मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है. बाकी कैमरा फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
C2 मॉडेम पर भी रहेगी नजर
कनेक्टिविटी के मामले में भी Apple नया कदम उठा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज में कंपनी की दूसरी पीढ़ी का C2 मॉडेम दिया जा सकता है. यह Apple के अपने मॉडेम पर आगे बढ़ने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है.
कीमत और प्री-ऑर्डर की बात अभी गुप्त
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max कितने रुपये में आएंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. इसी तरह प्री-ऑर्डर और बिक्री की तारीख भी सामने नहीं आई है. फिलहाल सितंबर 2026 की लॉन्चिंग, 9 सितंबर की संभावित तारीख और फोन के फीचर्स से जुड़ी बातें रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. ऐसे में Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकती है.
ये भी पढ़ें