Mobile Date Use problem: बिना इस्तेमाल किए खत्म हो जा रहा मोबाइल डेटा? कंपनी नहीं सुन रही शिकायत... तुरंत करें ये एक काम

अगर आपका मोबाइल डेटा बिना इस्तेमाल किए तेजी से खत्म हो रहा है, तो पहले फोन में बैकग्राउंड डेटा, ऑटो सिंक और ऑटो अपडेट जैसी सेटिंग्स बंद करें. फिर भी समस्या बनी रहे तो इस अधिकारी से संपर्क करें.

How to save mobile data
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

फोन में अक्सर एक नोटिफिकेशन आई होती है, 'योर 10% डेटा इस लेफ्ट' ये देख कर हम भी सोच में पड़ जाते हैं कि हमने तो इस्तेमाल नहीं किया फिर डेटा कहां खत्म हो गया. अगर आपको भी बार-बार ऐसा लग रहा है कि मोबाइल डेटा बिना इस्तेमाल किए ही खत्म हो जाता है, तो हर बार इसकी वजह टेलीकॉम कंपनी नहीं होती. कई बार आपके फोन की कुछ सेटिंग्स चुपचाप बैकग्राउंड में डेटा खर्च करती रहती हैं. ऐसे में कंपनियों से शिकायत करने से पहले आपको खुद फोन की सेटिंग्स जरूर चेक कर लेनी चाहिए. अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तब आप कंपनी से शिकायत कर सकते हैं.

फोन की ये सेटिंग हो सकती है सबसे बड़ी वजह
ज्यादातर स्मार्टफोन में कई ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार इंटरनेट का इस्तेमाल करते रहते हैं. ईमेल सिंक होना, फोटो और वीडियो का क्लाउड बैकअप, ऐप अपडेट, लोकेशन सर्विस और सोशल मीडिया ऐप्स का ऑटो रिफ्रेश डेटा तेजी से खत्म करता है और हमें पता भी नहीं चलता. कई बार फोन जेब में पड़ा रहता है, फिर भी बैकग्राउंड डेटा चलता रहता है और यूजर को इसका पता भी नहीं चलता.

बैकग्राउंड डेटा ऐसे करें बंद-
Android फोन में
Settings खोलें.
Apps या Apps Management पर जाएं.
जिस ऐप का डेटा ज्यादा खर्च हो रहा हो, उसे चुनें.
Mobile Data & Wi-Fi या Data Usage विकल्प खोलें.
Background Data या Allow Background Data Usage को बंद कर दें.
जरूरत हो तो Auto Sync और Auto Update Apps भी बंद कर सकते हैं.

iPhone में
Settings खोलें.
General में जाएं.
Background App Refresh पर टैप करें.
इसे Off कर दें या केवल जरूरी ऐप्स के लिए चालू रखें.

फिर भी डेटा खत्म हो रहा है? ऐसे करें शिकायत-
अगर बैकग्राउंड डेटा बंद करने के बाद भी डेटा असामान्य रूप से खत्म हो रहा है, तो अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के कस्टमर केयर, मोबाइल ऐप या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करें. शिकायत करते समय मोबाइल नंबर, रिचार्ज प्लान, डेटा खत्म होने का समय और स्क्रीनशॉट जैसी जानकारी जरूर दें. इससे आपकी शिकायत की जांच जल्दी हो सकती है.

शिकायत में क्या लिख सकते हैं?
'मेरे मोबाइल नंबर पर डेटा बिना मेरे उपयोग के बहुत तेजी से खत्म हो रहा है. मैंने फोन की बैकग्राउंड डेटा सेटिंग्स भी बंद कर दी हैं, फिर भी समस्या बनी हुई है. कृपया मेरे डेटा उपयोग की जांच कर समाधान उपलब्ध कराएं और उपयोग का विस्तृत विवरण साझा करें.'

शिकायत के बाद ऐसे लें फॉलो-अप
शिकायत दर्ज होने के बाद उसका Complaint/Ticket Number जरूर नोट करें. अगर तय समय में समाधान नहीं मिलता, तो उसी नंबर का हवाला देकर दोबारा कस्टमर केयर से संपर्क करें. जरूरत पड़ने पर कंपनी के आधिकारिक ईमेल या ऐप के जरिए फॉलो-अप करें. यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता, तो आप टेलीकॉम कंपनी के अपीलीय अधिकारी (Appellate Authority) के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इससे आपकी शिकायत की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाती है.
 

ये भी पढ़ें

 

    Read more!

    RECOMMENDED