डिजिटल पेमेंट को और तेज व सिक्योर बनाने की दिशा में फोनपे ने यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च कर दिया है. इस नए फीचर के जरिए अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस ID का इस्तेमाल करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं. इससे हर बार यूपीआई PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और भुगतान का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो जाएगा.
फोनपे का यह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फिलहाल 5,000 रुपए तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए उपलब्ध है. कम वैल्यू वाले रोजमर्रा के भुगतान जैसे राशन, खाने-पीने या शॉपिंग अब बिना यूपीआई PIN के किए जा सकेंगे.
सिक्योरिटी का पूरा ध्यान
कंपनी के मुताबिक, अगर कभी फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन खराब लाइट या सेंसर की वजह से काम न करे, तो यूजर हमेशा पुराने तरीके यानी यूपीआई PIN के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. इससे सुरक्षा और भरोसे दोनों का संतुलन बना रहता है.
रोजमर्रा के काम होंगे और आसान
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की मदद से अब पैसे भेजना, दुकान पर कोड स्कैन करके पेमेंट करना, ऑनलाइन भुगतान करना और यहां तक कि बैंक बैलेंस चेक करना भी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जहां फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन दोनों का सपोर्ट मिलता है. iPhone यूजर्स के लिए इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा.
कैसे करें इस फीचर को एक्टीवेट सेटअप?
इस नए फीचर को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले फोनपे ऐप खोलें. इसके बाद Profile सेक्शन में जाएं. वहां Manage Payments पर टैप करें. इसके बाद Biometric Pay ऑप्शन चुनें. अब फोनपे से लिंक्ड बैंक अकाउंट के लिए Biometric Authentication ऑन करें. एक बार यूपीआई PIN और बायोमेट्रिक से कंफर्म करें.