Advertisement

अपने हाथों से Justin Bieber ने डिजाइन किया ये Scooter, जानिए इसकी खासियत

यह स्पेशल एडिशन वेस्पा स्कूटर का डिजाइन बेहद खास है. इसे कनाडाई पॉप स्टार और म्यूजिक आइकन जस्टिन बीबर के सहयोग से डिजाइन किया गया है.

वेस्पा स्कूटर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

पियाजियो  Piaggio अपने कस्टमर के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया करता है. इस बार कंपनी ने अमेरिकी गायक जस्टिन बीबर के साथ साझेदारी की है.  अब इस कंपनी के स्कूटर पर जस्टिन बीबर के तैयार किए गए डिजाइन मिलेंगे. इससे पहले कंपनी Dior (डायर) और Giorgio Armani (जियोर्जियो अरमानी) के साथ  साझेदारी कर चुकी है. जिन्हें दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है. 

Vespa (वेस्पा) स्कूटर के इस नए  लिमिटेड-एडिशन को  मॉडल लॉन्च किया है Justin Bieber X edition (जस्टिन बीबर एक्स एडिशन) नाम दिया गया है.  इस स्कूटर को खुद जस्टिन बीबर ने डिजाइन किया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक पॉप स्टार बीबर ने कहा, " मैंने पहली बार स्पा की सवारी कर लंदन और पेरिस की सड़कों पर चक्कर लगाए . मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है. बाइक पर बैठ कर मैं सड़कों की खाक छान रहा था और मेरे बाल हवा में उड़ रहे थे. 

बीबर ने इस स्कूटर में तीन इंजन के ऑप्शन दिए हैं. इसमें फुल एलईडी लाइटिंग और एक टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल का इस्तेमाल किया गया है. खरीदारी के लिए बुकिंग 18 अप्रैल से शुरू होने वाली है. कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है. यह स्कूटर भारतीय बाजारों में भी बेचा जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement