Advertisement

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू किया हाईटेक कंट्रोल रूम, 3000 CCTV और 350 नाइट विजन कैमरों से 24 घंटे निगरानी

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर में करीब 3000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जबकि इनमे 350 से ज्यादा नाइट विजन कैमरे भी कांवड़ मार्ग की निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा देवबंद, काली नदी चौकी और गंगोह क्षेत्र में तीन सब-कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.

High alert for Kanwar Yatra
राहुल कुमार
  • सहारनपुर ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. कांवड़ियों की सुरक्षा और कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए पुलिस लाइन में नवीन मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया. DIG सहारनपुर मंडल अभिषेक सिंह ने फीता काटकर कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया. यहां से पूरे कांवड़ मार्ग पर लगे CCTV कैमरों की लगातार निगरानी की जाएगी.

3000 CCTV कैमरे लगाए
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर में करीब 3000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जबकि इनमे 350 से ज्यादा नाइट विजन कैमरे भी कांवड़ मार्ग की निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा देवबंद, काली नदी चौकी और गंगोह क्षेत्र में तीन सब-कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. पुलिसकर्मियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

कांवड़ियों के लिए खोया-पाया केंद्र बना
पुलिस प्रशासन उत्तराखंड, हरिद्वार, रुड़की और यमुनानगर पुलिस के साथ भी सीधे संपर्क में है, ताकि ट्रैफिक, रूट डायवर्जन या कांवड़ियों की भीड़ से जुड़ी किसी भी समस्या को तुरंत नियंत्रित किया जा सके. कांवड़ियों के लिए खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया है, जहां बिछड़े लोगों की सूचना लेकर उन्हें उनके परिवार और साथियों से मिलाने का प्रयास किया जाएगा. पुलिस का दावा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है.

DIG सहारनपुर मंडल अभिषेक सिंह ने बताया कि, आज यहां जनपद सहारनपुर में कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस लाइन में एक नवीन मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया है, अभी इस कंट्रोल रूम में हमारे नाइट विजन के 350 से ज्यादा नाइट विजन के जो हमारे सीसीटीवी कैमरे हैं, जो कि हमारे हंड्रेड परसेंट कर रूट को कर कर रहे हैं जिसकी मॉनिटरिंग यहां से होगी, इसके लिए हमारी अलग से ड्यूटी लगाई जाएगी जो सिर्फ इसी काम के लिए रहेगी, इसके साथ-साथ हमने तीन और सब कंट्रोल रूम बनाए हैं जो की देवबंद और काली नदी चौकी और गंगोह क्षेत्र में है, जो हमारा मॉडर्न कंट्रोल रूम पहले से ही शहर में ICCC स्थापित है, जिससे कि हम एक सुरक्षा का भाव पैदा कर सके.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement