Advertisement

1 अक्टूबर से महंगी होंगी ये कारें, 20 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम... खरीदने से पहले जानें नई कीमत

1 अक्टूबर 2026 से Skoda की कारें महंगी होने जा रही हैं. Kylaq, Slavia, Kushaq और Kodiaq की कीमतों में 20 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है. जानें किस कार पर कितना असर पड़ेगा.

1 अक्टूबर से महंगी होंगी Skoda की कारें
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

अगर आप इस महीने कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके बजट पर थोड़ा असर पड़ सकता है. कंपनी 1 अक्टूबर 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. Skoda की गाड़ियां अधिकतम 1.2 फीसदी तक महंगी हो सकती हैं. हालांकि, अलग-अलग मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी अलग होगी और किसी भी कार की कीमत अधिकतम 20 हजार रुपये तक बढ़ सकती है.

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट और ऑपरेशन कॉस्ट को वजह बताया है. खास बात यह है कि यह इस साल Skoda की कारों की कीमत में दूसरी बढ़ोतरी होगी. वहीं, कंपनी की बिक्री के लिहाज से 2025 काफी अच्छा रहा है. Skoda ने इस साल 72 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेचीं, जो कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री है.

Skoda Kylaq महंगी होगी
Skoda Kylaq की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये के बीच है. 1.2 फीसदी की अधिकतम बढ़ोतरी के हिसाब से इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 15,588 रुपये तक बढ़ सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी मॉडल के हिसाब से नई कीमतों का ऐलान नहीं किया है.

Slavia और Kushaq पर भी पड़ेगा असर
Skoda Slavia की मौजूदा कीमत 10 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये तक है. इसमें करीब 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. कंपनी 6 अक्टूबर को Slavia Facelift भी लॉन्च करने वाली है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है. वहीं Skoda Kushaq की कीमत फिलहाल 10.69 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये तक है. इसमें भी अधिकतम 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी संभव है. Skoda Kodiaq की शुरुआती कीमत 36.99 लाख रुपये है और इसकी कीमत भी 20 हजार रुपये तक बढ़ सकती है.

पहले भी बढ़े थे दाम
Skoda ने 2026 की शुरुआत में भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाई थीं. उस समय Slavia करीब 34 हजार रुपये, Kylaq करीब 19 हजार रुपये और Kushaq की कीमत 5 से 7 हजार रुपये तक बढ़ी थी. अब 1 अक्टूबर से होने वाली नई बढ़ोतरी के बाद इन कारों को खरीदना थोड़ा महंगा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement