Advertisement

Snapchat User की जेब होगी ढीली, अब मेमोरीज फीचर के लिए देने पड़ेंगे पैसे.. या फिर 12 महीने में हो जाएगा डेटा डिलीट

Snapchat ने Memories फीचर को पेड बनाने का ऐलान किया. अब सिर्फ 5GB फ्री स्टोरेज मिलेगा, इसके बाद यूज़र्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

सोशल मीडिया की दौड़ में भले ही इंस्टाग्राम और उसके रील्स ट्रेंडिंग में हों, लेकिन Snapchat आज भी युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि इंस्टाग्राम और दूसरे ऐप्स ने कई फीचर्स Snapchat से ही कॉपी किए हैं.

अब Memories फीचर पर लगेगा चार्ज
2016 में शुरू हुआ Snapchat Memories फीचर अब तक लाखों-करोड़ों यूज़र्स के लिए मुफ्त रहा है, लेकिन कंपनी ने अब बड़ा बदलाव किया है. जल्द ही यूज़र्स को सिर्फ 5GB तक की फ्री स्टोरेज मिलेगी. इसके बाद कंटेंट सेव करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना ज़रूरी होगा.

कितना लगेगा चार्ज?
TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक Snapchat स्टोरेज के लिए दो पेड प्लान्स लाएगा:

  • $1.99 (करीब ₹173) में 100GB स्टोरेज.
  • $3.99 (करीब ₹347) वाले Snapchat+ मंथली प्लान में 250GB स्टोरेज.

पुराने कंटेंट का क्या होगा?
Snapchat ने कहा है कि अगर किसी यूज़र का डेटा पहले से ही 5GB से ज़्यादा है, तो उसका कंटेंट तुरंत डिलीट नहीं किया जाएगा. ऐसे यूज़र्स को 12 महीने का टाइम दिया जाएगा ताकि वे या तो प्लान खरीद लें या फिर अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ डाउनलोड कर लें.

क्यों है Memories फीचर खास?
Snapchat की स्टोरी तो 24 घंटे में गायब हो जाती हैं, लेकिन Memories फीचर ने यूज़र्स को अपनी यादें हमेशा के लिए सेव करने का ऑप्शन दिया. कंपनी का दावा है कि अब तक लोगों ने यहां “ट्रिलियंस ऑफ डेटा” सेव किया है, और इसी वजह से अब स्टोरेज पेड किया जा रहा है.

भारतीय यूज़र्स पर असर
भारत में Snapchat खासकर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है. ऐसे में इसका पॉपुलर फीचर पेड होना कई यूज़र्स को निराश कर सकता है. इसलिए अगर आपका डेटा 5GB से कम है तो चिंता की बात नहीं, लेकिन इससे ज़्यादा कंटेंट सेव करने वालों को अब जेब ढीली करनी होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement