Advertisement

Telegram की भारत में वापसी, NEET री-एग्जाम के बाद हटी रोक, अब सभी यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल

NEET-UG री-एग्जाम खत्म होने के बाद Telegram को फिर से दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है. अगर किसी यूजर को अभी भी यह ऐप स्टोर पर नहीं दिख रहा है, तो उसे जल्द ही दिखाई देने लगेगा.

Telegram
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

Telegram app की भारत में फिर से वापसी हो गई है, जून महीने में सरकार के आदेश के बाद इस ऐप को कुछ समय के लिए Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया था. अब NEET-UG री-एग्जाम खत्म होने के बाद Telegram को फिर से दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया गया है. अगर किसी यूजर को अभी भी यह ऐप स्टोर पर नहीं दिख रहा है, तो उसे जल्द ही दिखाई देने लगेगा.

क्यों हटाया गया था Telegram?
भारत सरकार ने जून में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69A के तहत Telegram को ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया था. इस कानून के तहत सरकार देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रोक लगा सकती है.

सरकार को शक था कि NEET-UG री-एग्जाम का पेपर Telegram के कुछ चैनलों के जरिए लीक हो सकता है. इसलिए एहतियात के तौर पर ऐप को कुछ समय के लिए हटाने का फैसला लिया गया.

23 जून से फिर मिलने लगा ऐप
22 जून को री-एग्जाम पूरा होने के बाद 23 जून से Telegram को फिर से Play Store और App Store पर लाया गया. इसके बाद Apple ने भी App Store पर ऐप की लिस्टिंग शुरू कर दी. अब यह लगभग सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

क्या है Telegram?
Telegram एक मैसेजिंग ऐप है, इसकी मदद से लोग मैसेज भेज सकते हैं, फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं, बड़े ग्रुप और चैनल बना सकते हैं. इस ऐप की शुरुआत साल 2013 में पावेल दूरोव ने की थी. आज दुनिया भर में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.

पहले भी लग चुके हैं आरोप
Telegram पर पहले भी कई बार आरोप लगे हैं कि इसके कुछ ग्रुप और चैनलों का इस्तेमाल हैकिंग, साइबर ठगी और दूसरी गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जाता है. हालांकि, ज्यादातर लोग इस ऐप का इस्तेमाल बातचीत, पढ़ाई, काम और जानकारी शेयर करने के लिए करते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement