नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा रुक जाइए... Google, Samsung और Apple अगले 2 महीने में लॉन्च करेंगे नए स्मार्टफोन

Samsung और Google ने अपने लॉन्च इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जबकि Apple का इवेंट सितंबर में होने की उम्मीद है. इन इवेंट्स में नए फोल्डेबल फोन, Pixel और iPhone सीरीज के साथ कई दूसरे गैजेट भी पेश किए जा सकते हैं.

Upcoming Launch Dates
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. जुलाई, अगस्त और सितंबर में दुनिया की तीन बड़ी टेक कंपनियां Google, Samsung और Apple अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं. Samsung और Google ने अपने लॉन्च इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जबकि Apple का इवेंट सितंबर में होने की उम्मीद है. इन इवेंट्स में नए फोल्डेबल फोन, Pixel और iPhone सीरीज के साथ कई दूसरे गैजेट भी पेश किए जा सकते हैं.

12 अगस्त को आएगी Google की Pixel 11 सीरीज
Google का Made by Google 2026 इवेंट 12 अगस्त को होगा. भारत में यह इवेंट 13 अगस्त की सुबह 3.30 बजे शुरू होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस इवेंट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर सकती है. इन फोन्स का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है, लेकिन इनमें Pixel Glow नाम का नया नोटिफिकेशन फीचर मिल सकता है. साथ ही, बढ़ती लागत के कारण इनकी कीमत पहले के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

22 जुलाई को Samsung के नए फोल्डेबल फोन
Samsung का Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 22 जुलाई को होगा. इस इवेंट में कंपनी Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकती है. इनके अलावा नई Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 भी पेश की जा सकती हैं. इनमें बेहतर AI फीचर्स, हेल्थ ट्रैकिंग और नया प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. कंपनी स्मार्ट ग्लास भी लॉन्च कर सकती है.

किस दिन कौन सा फोन लॉन्च होगा?
22 जुलाई: Samsung Galaxy Unpacked. नए Galaxy Fold और Flip स्मार्टफोन.
12 अगस्त: Google Made by Google. Pixel 11 सीरीज और Pixel Fold.
8 सितंबर: Apple Event. iPhone 18 सीरीज और Apple का पहला फोल्डेबल iPhone.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED