BSNL के इस फोन की कीमत में, आप खरीद लेंगे दो स्कूटी.. ऐसा मोबाइल जो चलता है बिना नेटवर्क के

BSNL ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है, जो लगभग कीमत में एप्पल को टक्कर दे रहा है. लेकिन फीचर के मामले में यह एड्रॉयंड से भी मात खा जाता है. जानें क्या है इसकी खास बात.

BSNL new satellite phone
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

मौजूदा समय में मोबाइल फोन हमारी बड़ी जरूरत बन चुका है. लेकिन देश में कई ऐसे इलाके हैं, जहां मोबाइल टावर नहीं होने की वजह से नेटवर्क नहीं मिलता. पहाड़, घने जंगल, समुद्र के बीच में अक्सर लोग संपर्क से कट जाते हैं. ऐसी ही परेशानी को दूर करने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL नया सैटेलाइट फोन लेकर आई है. इसकी कीमत करीब 1.34 लाख रुपए है. पहली नजर में यह फोन महंगा जरूर लगता है, लेकिन इसकी टेकनोलॉजी स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग है.

स्मार्टफोन जैसा नहीं यह डिवाइस

BSNL का यह फोन एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तरह नहीं है. इसमें टचस्क्रीन, सोशल मीडिया ऐप, वीडियो देखने या हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी सेवा नहीं मिलतीं. इसका मकसद मुश्किल हालात में वॉयस कॉल और SMS की सेवा देना है. इसलिए यह फोन एंटरटेनमेंट की जगह कमयूनिकेशन को ऊपर रखता है.

किनके लिए फायदेमंद है यह फोन?

सैटेलाइट फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो ऐसे एरिया में काम करते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं होता. इसमें डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, राहत और बचाव दल, सुरक्षा एजेंसियां, खनन कंपनियां, तेल और गैस क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी, समुद्री जहाजों पर काम करने वाले लोग और दूरदराज के इलाकों में तैनात अधिकारी शामिल हैं. किसी आपदा के दौरान जब मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बंद हो जाता है, तब भी यह फोन संपर्क बनाए रखने में मदद करता है.

फोन खरीदना काफी नहीं

इस फोन की कीमत लगभग 1.34 लाख रुपए है, लेकिन सिर्फ हैंडसेट खरीदना ही काफी नहीं होगा. इसे इस्तेमाल करने के लिए BSNL की सैटेलाइट सेवा का अलग प्लान लेना जरूरी होगा. इन प्लान में मंथली किराया और कॉल फीस अलग-अलग तय किए गए हैं. सरकारी संस्थानों और व्यावसायिक ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्लान हैं. इसके अलावा, कनेक्शन लेने के लिए पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देने होंगे. 

स्मार्टफोन की सैटेलाइट सुविधा से कैसे अलग है?

आज कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन में सैटेलाइट मैसेजिंग जैसी सीमित सुविधा मिलने लगी है, लेकिन वह केवल आपातकालीन संदेश भेजने तक सीमित होती है. वहीं BSNL का सैटेलाइट फोन सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से जुड़कर वॉयस कॉल और SMS की सुविधा देता है. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. अगर किसी जगह मोबाइल टावर बिल्कुल भी नहीं हैं, तब भी यह फोन भरोसेमंद कमयूनिकेशन का मीडियम बन सकता है.

 

Read more!

RECOMMENDED