Advertisement

Apple Successor: टिम कुक के बाद कौन संभालेगा एप्पल की कमान?

दुनियाभर में मशहूर टेक कंपनी, Apple की विरासत को लेकर चर्चा होने लगी. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि Tim Cook किसे अपना उत्तराधिकारी चुनते हैं. साल 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद कुक ने कंपनी की बागडोर संभाली थी.

Tim Cook
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2024,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

साल 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद टिम कुक ने Apple कंपनी के सीईओ का पद संभाला और तब से लेकर अब तक, कुक ने कंपनी को काफी बदल दिया. कुक ने नए प्रॉडक्ट केटेगरी (स्मार्टवॉच) पेश की, नए व्यवसायों में प्रवेश किया है (वीडियो स्ट्रीमिंग), और एक नए प्रकार की कंप्यूटिंग (मिक्स्ड किएलिटी) मेनस्ट्रीम लेने का प्रयास किया. उन्होंने फॉर्च्यून 500 के औसत सीईओ से कहीं ज्यादा समय तक सर्विस दी हैं, और 63 साल की उम्र में, वह अपने कई साथियों से बड़े हैं.

हालांकि, अब इस बात पर चर्चा है कि कुक के बाद एप्पल की बागडोर किसे सौंपी जाएगी. इसपर चर्चा तो है लेकिन कोई स्पष्ट नाम नहीं है. सैनफोर्ड सी बर्नस्टीन के एक विश्लेषक टोनी सैकोनाघी, जिन्होंने दो दशकों तक एप्पल को कवर किया है, का कहना है कि उत्तराधिकार इंवेस्टर्स के बीच एक विषय बन गया है. उनका कहना है कि आप एग्जीक्यूटिव्स की लिस्ट देखें, और आपको यह स्पष्ट नहीं होगा कि आगे सब कैसे होना है. यह हैरानीभरी बात है कि आगे के लीडर्स के लिए ट्रांसपेरेंसी और एक्सपोजर नहीं है.  

ये हो सकते हैं कुक के उत्तराधिकारी 
एप्पल के अंदर के कामकाज से परिचित कई लोगों ने हाल ही में ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की. इन लोगों का कहना है कि अगर कुक जल्द ही पद छोड़ देते हैं, तो उनका स्थान लगभग निश्चित रूप से सीओओ जेफ विलियम्स लेंगे, जो कुछ साल पहले कुक के उत्तराधिकारी बनने के लिए टॉप उम्मीदवार के रूप में उभरे थे. 2015 में, कुक ने विलियम्स एप्पल का पहला सीओओ नामित किया गया था और कुक ने खुद जॉब्स के अंडर काम करते हुए यह पद संभाला था. उसी साल, विलियम्स ने कुक एरा के पहले प्रमुख नए उत्पाद, एप्पल वॉच को बाज़ार में उतारा. और, चार साल बाद, उन्होंने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डिज़ाइन के हेड के रूप में इवे का स्थान ले लिया. 

लेकिन विलियम्स, जो इस वर्ष 61 वर्ष के हैं, कुक से केवल दो वर्ष छोटे हैं, और कंपनी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि उन्हें लगता है कि अब यह संभावना नहीं है कि वह नए लॉन्ग-टर्म हेड होंगे. एप्पल के भीतर के लोगों का कहना है कि सबसे संभावित उत्तराधिकारी हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस होंगे. टर्नस, जो अभी 50 साल के नहीं है, कार्यकारी टीम के अन्य सदस्यों की तुलना में उनके लंबे समय तक बने रहने की ज्यादा संभावना होगी. 

बताते हैं कि टर्नस के पास टिम जैसी कई मैनेजेरियल खासियत हैं. कंपनी के पूर्व-कर्मचारी टर्नस को भरोसेमंद बताते हैं और कहते हैं कि वह किसी भी भूमिका में असफल नहीं हुए हैं. कुक के सबसे करीबी विश्वासपात्र के रूप में जाने जाने वाले एप्पल के कार्यकारी एड्डी क्यू ने निजी तौर पर सहकर्मियों से कहा है कि टर्नस को अगला सीईओ होना चाहिए. 

इनके अलावा, अन्य नाम जो सामने आते हैं उनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के प्रमुख क्रेग फेडेरिघी शामिल हैं, जो एप्पल के फैन्स के बीच एक पहचाना चेहरा हैं, जो अपने दायरे से बाहर कॉर्पोरेट मुद्दों पर बातचीत करने के लिए जाने जाते हैं, और डिर्ड्रे ओ'ब्रायन, इसके रिटेल हेड और कुक के विश्वासपात्र हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement