पेट्रोल महंगा होने पर लोग Hybrid Cars की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? सामने आई बड़ी वजह

हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों का इस्तेमाल होता है, जिससे ये बेहतर माइलेज देती हैं और कम प्रदूषण फैलाती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों पेट्रोल महंगा होने पर लोग Hybrid Cars की ओर क्यों बढ़ रहे हैं...

Hybrid Cars
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

भारत में इलेक्ट्रिक कारों (EV) को लेकर पिछले कुछ सालों से काफी चर्चा हो रही है. हालांकि अब हाइब्रिड कारें भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. आने वाले समय में कई बड़ी ऑटो कंपनियां नई हाइब्रिड कारें लॉन्च करने वाली हैं. इससे भारतीय बाजार में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों का इस्तेमाल होता है, जिससे ये बेहतर माइलेज देती हैं और कम प्रदूषण फैलाती हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों पेट्रोल महंगा होने पर लोग Hybrid Cars की ओर क्यों बढ़ रहे हैं...

EV के मुकाबले क्यों पसंद आ रही हैं हाइब्रिड कारें?
इलेक्ट्रिक कारें चलाने में आसान होती हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छी मानी जाती हैं. लेकिन अभी भी कई जगह चार्जिंग स्टेशन की कमी है और लंबी दूरी पर रेंज की चिंता बनी रहती है. हाइब्रिड कारों में यह परेशानी नहीं होती. इनमें पेट्रोल इंजन भी होता है, इसलिए बैटरी खत्म होने पर भी गाड़ी आसानी से चलती रहती है. यही वजह है कि कई लोग हाइब्रिड कारों को ज्यादा सुविधाजनक मान रहे हैं.

बड़ी SUV के लिए बेहतर विकल्प
भारत में SUV कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. बड़ी SUV आरामदायक तो होती हैं, लेकिन उनका फ्यूल खर्च भी ज्यादा होता है. ऐसे में हाइब्रिड तकनीक इन गाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. इससे ईंधन की बचत होती है और माइलेज भी बेहतर मिलता है. Hyundai, Kia और दूसरी कंपनियां जल्द ही कई नई हाइब्रिड SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.

डीजल कारों की जगह ले सकती हैं हाइब्रिड
पहले लोग ज्यादा माइलेज के लिए डीजल कारें खरीदते थे. लेकिन अब डीजल वाहनों की मांग धीरे-धीरे कम हो रही है. ऐसे में हाइब्रिड कारें उनकी जगह ले सकती हैं. Maruti Suzuki और Toyota पहले से हाइब्रिड कारें बेच रही हैं. वहीं Renault, Hyundai और Kia जैसी कंपनियां भी जल्द इस सेगमेंट में नए मॉडल लाने वाली हैं. Renault Duster Hybrid और Maruti Fronx Hybrid जैसी गाड़ियां बाजार में नई शुरुआत कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED