Advertisement

पुरानी EV खरीदने से पहले जरूर चेक करें Battery Health, वरना हो सकता है लाखों का नुकसान

अक्सर लोग पुरानी कार खरीदते समय माइलेज और कितने किलोमीटर चली इसपर ध्यान देते हैं. लेकिन अगर आप पुकानी EV खरीद रहे हैं, तो बैटरी के बारे में इन बातों को जानना बहुत जरूरी है.

Representative Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

अगर आप पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ उसकी कीमत, लुक और रेंज देखकर फैसला न करें. EV में सबसे जरूरी चीज उसकी बैटरी होती है. बैटरी कमजोर होने पर आगे चलकर आपको बड़ा खर्च करना पड़ सकता है. इसलिए कार खरीदने से पहले उसकी EV Battery Health जरूर जांच लें.

पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय सबसे पहले State of Health (SOH) रिपोर्ट मांगें. इससे पता चलता है कि बैटरी अपनी ओरिजीनल पावर के मुकाबले अभी कितनी अच्छी स्थिति में है. कई इलेक्ट्रिक कारों में यह जानकारी डैशबोर्ड या कंपनी के ऐप में मिल जाती है. अगर यह रिपोर्ट नहीं है, तो कार को सर्विस सेंटर पर जांच करवाना बेहतर रहेगा.

टेस्ट ड्राइव में असली रेंज जांचें

कार की बताई गई रेंज पर ही भरोसा न करें. टेस्ट ड्राइव के दौरान यह देखें कि फुल चार्ज होने के बाद कार कितनी दूरी तक चलती है. अगर कंपनी की बताई रेंज और कार की असली रेंज में काफी अंतर है, तो यह बैटरी की पावर कम होने का इशारा हो सकता है.

चार्जिंग में लगने वाले समय पर ध्यान दें

बैटरी की हालत खराब होने पर चार्जिंग में पहले से ज्यादा समय लग सकता है. अगर चार्जिंग बीच में रुकती है या कार फुल चार्ज होने में ज्यादा समय लेती है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह बैटरी से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है.

पिछली चार्जिंग आदत भी जानें

कार के पुराने मालिक से पूछें कि वह ज्यादातर फास्ट चार्जिंग करता था या नॉर्मल चार्जिंग. बार-बार फास्ट चार्जिंग करने से समय के साथ बैटरी पर असर पड़ सकता है. इसलिए कार की चार्जिंग हिस्ट्री के बारे में जानकारी लेना भी जरूरी है.

बैटरी की वारंटी और सर्विस हिस्ट्री देखें

EV खरीदने से पहले बैटरी की वारंटी जरूर जांचें. कई कंपनियां बैटरी पर लंबी वारंटी देती हैं. यह भी पता करें कि बची हुई वारंटी नए मालिक को मिल सकती है या नहीं. साथ ही पूरी सर्विस हिस्ट्री देखें, ताकि बैटरी और कार की देखभाल के बारे में सही जानकारी मिल सके.

एक्सपर्ट से बैटरी टेस्ट कराएं

अगर आप पुरानी EV खरीदने वाले हैं, तो आखिरी फैसला लेने से पहले कंपनी के सर्विस सेंटर या किसी भरोसेमंद एक्सपर्ट से Battery Diagnostic Test जरूर करवाएं. इससे बैटरी सेल, अंदरूनी स्थिति और कुल प्रदर्शन की बेहतर जानकारी मिल सकती है. इस तरह थोड़ी जांच आपको भविष्य के बड़े खर्च से बचा सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement