बंद हो रहा mAadhaar! बट फिक्र नॉट.. डाउनलोड करें Aadhaar App, मिलेंगे ये सभी फीचर्स

आधार कितना जरूरी दस्तावेज है, यह भारतीय अच्छी तरह जानते हैं. लेकिन अब फोन में इसका पुराना एप बंद हो रहा है, जिसके बदले नया ऐप आप डाउनलोड कर सकेंगे.

Aadhaar App
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

भारत में आधार कार्ड आज सबसे जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है. बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का फायदा लेने तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. इसी बीच UIDAI ने आधार यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. UIDAI ने जानकारी दी है कि अब पुराना mAadhaar ऐप बंद किया जा रहा है और यूजर्स को नए Aadhaar App पर शिफ्ट होना होगा.

यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करके बताया कि पुराना mAadhaar ऐप अब धीरे-धीरे बंद किया जाएगा. UIDAI के मुताबिक, नए ऐप में पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी दी गई है. नया आधार ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

नए ऐप में मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स
UIDAI के अनुसार, नए आधार ऐप को पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बनाया गया है. इसमें यूजर्स को अपनी जानकारी शेयर करते समय ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. यानी अगर किसी को आधार डिटेल शेयर करनी है, तो यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से लिमिटेड जानकारी ही साझा कर सकेगा.

इसके अलावा ऐप में बेहतर सिक्योरिटी सिस्टम जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स का डेटा ज्यादा सुरक्षित रहेगा. कंपनी का कहना है कि नया ऐप पुराने भरोसे के साथ और बेहतर अनुभव देगा.

घर बैठे बदल सकेंगे मोबाइल नंबर और पता
नए आधार ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब कई काम घर बैठे मोबाइल से किए जा सकेंगे. यूजर्स आसानी से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे. इसके लिए ऐप के अंदर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा.

सिर्फ मोबाइल नंबर ही नहीं, अब आधार कार्ड में एड्रेस बदलना भी पहले से आसान हो गया है. यूजर्स मोबाइल से ही जरूरी दस्तावेज अपलोड करके पता अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए बार-बार आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

फैमिली आधार कार्ड भी कर सकेंगे स्टोर
नए ऐप में एक और खास फीचर जोड़ा गया है. अब यूजर्स अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड भी ऐप में स्टोर कर सकते हैं. इससे जरूरत पड़ने पर सभी आधार डिटेल्स एक ही जगह आसानी से मिल जाएंगी.

 

Read more!

RECOMMENDED