Advertisement

यामाहा जल्द लॉन्च करेगी इन बाइकों का अपडेटेड मॉडल, यहां देखें पूरी डिटेल

यामाहा जल्द ही भारत में अपनी कुछ बड़ी स्पोर्ट्स बाइकों का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने जा रही है. जिसमें YZF-R7 जैसी बड़ी बाइक शामिल हैं. वहीं यामाहा का ध्यान कुछ छोटी बाइकों पर भी है.

यामाहा जल्द लॉन्च करेगी इन बाइकों का अपडेटेड मॉडल
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST
  • रेट्रो सेगमेंट में बाइक पेश करेगी यामाहा
  • भारत में कम है उत्पादन

बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज है. यामाहा आने वाले हफ्तों में अपने मौजूदा पोर्टफोलियो से एक नई मोटरसाइकिल और एक अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार है. जापानी ब्रांड यामाहा इस साल भारत में कुछ जरूरी लॉन्च की योजना बना रहा है, जिसमें YZF-R7 जैसी बड़ी बाइक शामिल हैं.

रेट्रो सेगमेंट में बाइक पेश करेगी यामाहा
छोटी क्षमता वाली मोटरसाइकिल की बात करें तो ये  FZ-X 25 हो सकती है, जो देश में बढ़ते रेट्रो सेगमेंट को पूरा करने के लिए FZ-25 (FZ-X के समान) पर आधारित एक न्यू रेट्रो बाइक है. यह 2023 के लिए FZ-X का अपडेटेड वर्जन भी हो सकता है. जबकि इंजन और अधिकांश डिज़ाइन समान रहने की संभावना है, नियो-रेट्रो बाइक अब डुअल-चैनल ABS दिखा सकती है. इसके अलावा यामाहा रेट्रो के लिए नए रंग भी पेश कर सकता है.

भारत में कम है उत्पादन
वर्तमान-जीन FZ-X एक 149cc एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होता है जो 12.4PS और 13.3Nm बनाता है, जिसे पाँच-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा जाता है. अफसोस की बात है कि भारत में इसका उत्पादन काफी कम हैं. चीन में बिक रही यामाहा की बाइक भारत में FZ-X का सही विकल्प हो सकती है. अपडेटेड बाइक के मौजूदा मॉडल से थोड़े प्रीमियम पर आने की उम्मीद है, जिसकी कीमत 1,34,400 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement