1. तत्काल टिकट बुक करते समय हर सेकेंड होता है कीमती
ट्रेन का तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) बुक करते समय हर सेकेंड कीमती होता है. हम आपको बता रहे हैं कि आप RailOne ऐप से कैसे तत्काल टिकट बुक करेंगे कि आपको कंफर्म टिकट मिल जाएगा. इस टिकट से आप ट्रेन में अपनी सीट पर बैठकर आराम से यात्रा कर सकते हैं.
2. यूपीआई या अन्य पेमेंट विकल्प पहले से करें सेट
ट्रेन का तत्काल टिकट बुकिंग करने के दौरान सबसे अधिक समय कई बार पेमेंट करने में लगता है. ऐसे में आप RailOne ऐप में अपना UPI ID, नेट बैंकिंग या अन्य पेमेंट विकल्प पहले से तैयार रखें. यदि आपका यूपीआई ऐप पहले से लॉगिन है और PIN नंबर याद है तो टिकट का पेमेंट जल्दी पूरी हो सकती है. इससे तत्काल टिकट बुकिंग बीच में रुकने की संभावना कम होती है और टिकट जल्दी बन जाता है.
3. बुकिंग शुरू होने से पहले कर लें लॉगिन
तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही RailOne ऐप में लॉगिन कर लें. आपको मालूम हो कि अंतिम समय पर ओटीपी (OTP) या पासवर्ड डालने में समय लग सकता है. यदि ऐप अपडेट मांग रहा हो तो उसे पहले ही अपडेट कर लें ताकि तत्काल टिकट बुकिंग के समय कोई तकनीकी परेशानी न आए.
4. ट्रेन और यात्रा की जानकारी पहले से चुन लें
तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने का इंतजार करने की जगह ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख, स्टेशन और क्लास पहले ही चुनकर रखें ताकि तत्काल विंडो जैसे ही खुले आप सीधे अगले स्टेप पर जा सकें. ऐसा करने से हर जानकारी दोबारा खोजने में समय नहीं लगेगा.
5. ऐप को हमेशा रखें अपडेट
RailOne ऐप का नया वर्जन इस्तेमाल करने से नए फीचर्स और जरूरी सुधार मिलते रहते हैं. आपको मालूम हो कि पुराने वर्जन में कभी-कभी बग या परफॉर्मेंस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. टिकट बुकिंग से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके फोन में ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है.
6. तत्काल टिकट ऐसे करें बुक
तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से 10-15 मिनट पहले ही RailOne App या IRCTC Rail Connect App/वेबसाइट पर लॉगिन कर लें. इसके बाद 'Plan My Journey' में जाकर From Station, To Station, यात्रा की Date और Tatkal Quota चुनें. फिर अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास (SL, 3AC, 2AC आदि) सिलेक्ट करें. यदि आपने RailOne App में पहले से Passenger Master List बनाई हुई है तो उसे चुन लें. अब बुकिंग कंफर्म करने के बाद UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से तुरंत पेमेंट करें. यदि यूपीआई इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले से ऐप तैयार रखें ताकि पीन डालते ही पेमेंट पूरी हो जाए. पेमेंट होने के बाद आपकी टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसके बाद आपको SMS और ईमेल पर भी टिकट की जानकारी मिल जाएगी.