फरवरी का महीना घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस महीने में न ज्यादा ठंड होती है, न गर्मी परेशान करती है. पहाड़ों पर पड़ती सुनहरी धूप, खुला और साफ आसमान और चारों तरफ बिखरी हरियाली इस मौसम को और खास बना देती है. अगर आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा भी ब्रेक लेना चाहते हैं, तो फरवरी के मौसम में इन पांच वादियों में घूमने का प्लान जरूर करें.
1. गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर
वैसे तो कश्मीर सर्दियों में धरती पर फैले स्वर्ग से कम नहीं लगता है. फरवरी के मौसम में कश्मीर की पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढक कर और खूबसूरत हो जाती है. ये सारा नजारा उन लोगों को खूब पसंद आते हैं, जो स्नोफॉल, स्कीइंग और केबल कार के शौकीन हैं. अगर आप बर्फ में थोड़ा टाइम बिताना चाहते हैं तो गुलमर्ग का रूख जरूर करें.
2. औली, उत्तराखंड
औली सिर्फ नाम नहीं है, बल्कि सर्दियों में पर्यटक का हब है. खास कर उनके बीच ये जगह ज्यादा फैमश है जो स्कीन के शौकीन हैं. फरवरी के शुरूआत में यहां ज्यादा बर्फ देखने को मिलता है. चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां और शांत माहौल मन को सुकून देता है. यहां से नंदा देवी और अन्य ऊंची चोटियों का नजारा देखना बहुत पसंद किया जाता है.
3. तवांग, अरुणाचल प्रदेश
तवांग उन लोगों के लिए है जो भीड़ से दूर शांति की तलाश में रहते हैं. फरवरी में यहां ठंड जरूर होती है, लेकिन यहां के नजारे दिल जीत लेते हैं. तवांग मठ, जमी हुई झीलें और शांत घाटियां सर्दियों में इस जगह को और खास बना देती हैं.
4. स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश
स्पीति वैली एडवेंचर पसंद करने वालों को एक बिलकुल अलग ही अनुभव देती है. अगर आप बाइक राइड पसंद करते हैं तो इस महीने में यहां जरूर जाएं. खास करके यहां के पहाड़ जिस पर बाइक चढ़ाना एडवेंचर लवर्स को एक अलग अनुभव देता है.
5. मुन्नार, केरल
अगर आप बर्फ नहीं बल्कि हरियाली पसंद करते हैं, तो मुन्नार सही जगह है. फरवरी में यहां का मौसम बहुत शांत होता है.न ज्यादा ठंड और न गर्मी और इन सब के बीच चाय के बागान इस हिल स्टेशन को और भी सुंदर बना देते हैं.
ये भी पढ़ें