Advertisement

ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा मुसाफिर, कांस्टेबल ने बचाई जान, Video वायरल

राजस्थान के अजमेर में रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें एक मुसाफिर ट्रेन में चढ़ते समय गिर जाता है. वो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस जाता है. वहां मौजूद कांस्टेबल और दूसरे लोग युवक को खींचकर बाहर निकालते हैं और उसकी जान बचाते हैं.

Ajmer News
हिमांशु शर्मा
  • अजमेर,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

राजस्थान के अजमेर स्टेशन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल जाता है. वो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस जाता है. यह देखकर वहां मौजूद जीआरपी थाने का कांस्टेबल और आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और कांस्टेबल ने लोगों की मदद से यात्री को खींचकर बाहर निकाला. यह पूरा वाक्या प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हर कोई कांस्टेबल की तारीफ कर रहा है.
 
ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा मुसाफिर-
ट्रेन में चढ़ने की जल्दी में आए दिन हादसे होते हैं और लोगों की जान चली जाती है. लेकिन उसके बाद भी लोग जल्दबाजी करते हैं. अजमेर स्टेशन पर दुरई टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन में प्लेटफार्म नंबर एक पर चढ़ते समय बैलेंस बिगड़ने से यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में खाली जगह में गिर गया.

कांस्टेबल ने मुसाफिरों को खींचकर बचाई जान-
इस दौरान वहां मौजूद ट्रेन में चढ़ रहे एक अन्य युवक ने यात्री का हाथ पकड़ लिया. इसके बाद आसपास मौजूद लोग और जीआरपी थाने के कांस्टेबल राम अवतार तुरंत मौके पर यात्री कि तरफ दौड़े. उन्होंने यात्री को पकड़ा और पूरी ताकत लगाकर उसे प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया.

CCTV में कैद हो गया वाक्या-
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों व कांस्टेबल की सूझबूझ के कारण यात्री की जान बच गई. यात्री को हल्की-फुल्की छोट आई. लेकिन उसकी हालत सामान्य थी. ऐसे में उसे वापस ट्रेन में बैठाया और आगे के लिए रवाना किया. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना का खौफनाक मंजर कैद हो गया और घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं. लेकिन उसके बाद भी यात्री ट्रेन में यात्रा के दौरान जल्दबाजी करते हैं. इसलिए लगातार यह हादसे होते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement