अक्सर लोग वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान तो बनाते हैं, लेकिन कम बजट उनके अरमानों पर पानी फेर देता है. लेकिन सुकून भरी छुट्टियों का मजा लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करना हमेशा जरूरी नहीं. अगर आप दिल्ली या आसपास रहते हैं और सिर्फ 5 हजार रुपए के बजट में एक शानदार वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए कई खूबसूरत ऑप्शन मौजूद हैं.
उत्तराखंड की वादियों में बसा मसूरी दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए पसंदीदा वीकेंड स्पॉट है. हरियाली, ठंडी हवाएं और पहाड़ों के नजारें यहां आने वाले हर टूरिस्ट का दिल जीत लेते हैं. गन हिल, केम्प्टी फॉल और माल रोड जैसी जगहें आपके सफर को और खास बना सकती हैं. यहां लो-बजट होटल और टेस्ट खाना आसानी से मिल जाता है. दिल्ली से मसूरी के लिए एक आदमी का एवरेज किराया लगभग 2000 रूपए प्रति व्यक्ति प्रति दिन हो सकता है, जिसमें बस या ट्रेन का टिकट, खाना, घूमना शामिल है. इसके अलावा एक रात के लिए 1000-1500 रूपए में होटल मिल जाता है. इस तरह से मसूरी का सफर आपके लिए काफी बजट-फ्रेंडली बन जाता है.
अगर आप थोड़े धार्मिक है और सांस्कृतिक माहौल पसंद करते हैं, तो वाराणसी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. गंगा घाट और शाम की गंगा आरती का दृश्य जीवनभर याद रहने वाला अनुभव देता है. दिल्ली से वाराणसी तक पहुंचे का किराया एकतरफा करीब 1000 रुपए पड़ जाता है. दशाश्वमेध घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्य ऐतिहासिक स्थल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं. वाराणसी में काफी कम बजट में होटल और धर्मशाला मिल जाती है, जिससे आपका रहना-खाना काफी कम पैसों में हो जाता है. यह होटल और धर्मशाला करीब 500 रुपए के हिसाब से मिल जाती है. इस तरह से आपकी पूरी वीकेंड ट्रिप यादगार तो बनती ही है. साथ ही बजट में भी रहती है.
राजस्थान का अलवर शहर इतिहास प्रेमियों और नेचर लवर्स के लिए शानदार जगह है. बाला फोर्ट या अलवर का किला, अलवर शहर के ऊपर अरावली पर्वतमाला में स्थित है, साथ ही सरिस्का वाइडलाइफ सेंचुरी भी लोगों को काफी आकर्षित करती है. दिल्ली से अलवर तक का सफर जिसमें ट्रेन, बस आदि का किराया प्रति व्यक्ति 3000-4000 बैठ जाता है. अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा यह शहर दो दिन की शांत और यादगार छुट्टी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. ऐसे में यहां की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए आपको यहां रहने के लिए भी जगह भी जरूरत होगी. तो ऐसे में आपको एक रात के लिए होटल या कोई रिजॉर्ट 1000-1500 रुपए के बीच बैठ जाता है. ऐसे में कम लागत के साथ आप इतिहास के साथ अपना वीकेंड बिता सकते हैं.
आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले ताजमहल ही लोगों के सामने आता है. लेकिन यहां केवल ताजमहल ही नहीं, बल्कि आगरा किला, अकबर का मकबरा और कई ऐतिहासिक स्मारक भी देखने लायक हैं. दिल्ली से इसकी दूरी कम होने हैं. दिल्ली से आगरा के लिए बस के साथ-साथ ट्रेन भी मौजूद हैं. आप चाहें तो किसी से भी ट्रैवल कर सकते हैं. एक दिन का किराया जिसमें यहां रहना, खाना, पीना, सफर का किराया सब शामिल करें तो करीब 4000 रुपए आता है. और अगर आप ट्रेन से ट्रैवल कर रहे हैं तो यह किराया और कम हो जाता है.