Advertisement

वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज... UP के 4 शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सूबे के 4 शहरों में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत की गई. इसमें गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज शामिल हैं. इस दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल मौजूद रहे.

Bharat Taxi Service (Photo/@myogiadityanath)
आशीष श्रीवास्तव
  • लखनऊ,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे को बड़ी सौगात दी है. सूबे के 4 शहरों से भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत हुई. इसमें गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज शामिल हैं. इस मौके पर सीएम योगी के साथ केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे.

क्या मिलेंगी सुविधाएं?
भारत टैक्सी योजना के तहत टैक्सी चालकों और मुसाफिरों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी. सहकारिता आधारित इस टैक्सी सेवा में ड्राइवर को अपनी मेहनत और कमाई का सीधा लाभ मिलने की बात कही गई.

कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर किया गया. जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में करीब 50 से 60 हजार लोग कार्यक्रम से जुड़े.

भारत टैक्सी सेवा महत्वपूर्ण पहल- मुरलीधर मोहोल
केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि भारत टैक्सी सहकारिता मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहलों में शामिल है. जुलाई 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की गई थी. सहकारिता को नए क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में भारत टैक्सी को भी एक पहल बताया गया.

32 करोड़ लोग सहकारिता से जुड़े- मोहोल
मोहोल के मुताबिक, देश में करीब 32 करोड़ लोग सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं. पिछले पांच वर्षों में सहकारिता मंत्रालय ने 160 से अधिक नई पहल शुरू की हैं. करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत से 80 हजार पैक्स के कंप्यूटरीकरण का काम किया जा रहा है.

दुग्ध उत्पादन 40 फीसदी बढ़ाने पर काम- मोहोल
उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय देश में दुग्ध उत्पादन क्षमता करीब 40 प्रतिशत बढ़ाने पर भी काम कर रहा है. सहकारिता क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत को देखते हुए देश में पहला सहकारिता विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की जानकारी दी गई.

युवाओं से भारत टैक्सी अपनाने की अपील-
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने युवाओं से भारत टैक्सी को अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अपनी गाड़ी, अपना ड्राइवर और कमाई भी अपने घर में रहेगी. उन्होंने कहा कि मेहनत अपनी हो और उसका लाभ कोई दूसरा ले जाए, इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है.

पिछली सरकारों में सहकारिता विभाग लूट का अड्डा बन गया था- डिप्टी सीएम
पाठक ने कहा कि गरीब, किसान और मध्यम वर्ग का सहकारिता से पुराना संबंध रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान सहकारिता विभाग लूट का अड्डा बन गया था.

सहकारिता विभाग अब मुनाफे में है- डिप्टी सीएम
सपा सरकार पर निशाना साधते हुए पाठक ने सहकारिता विभाग के दफ्तरों की व्यवस्था को लेकर भी टिप्पणी की. पाठक के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के नेतृत्व में विभाग को जिम्मेदार बनाने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है. उन्होंने दावा किया कि सहकारी बैंक अब मुनाफे में हैं और किसानों को इसका लाभ मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement